फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Flood in Kasan caused damage to the culvert

Mandi News: कसाण में बाढ़ से पुलिया को पहुंचा नुकसान

Sun, 27 Jul 2025 04:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 04:02 PM IST
विज्ञापन
Flood in Kasan caused damage to the culvert
कोटली के कसाण में बरसात में आई बाढ़ से पुलिया को पहुंचा नुकसान। संवाद
कोटली (मंडी)। ग्राम पंचायत कसाण के बाईपास रोड वेटरनरी रछोड़ा में नाले में बनी पुलिया हवा में लटक गई है। हाल में बारिश से आई बाढ़ से पुलिया को नुकसान पहुंचा है। पुलिया के किनारे असुरक्षित हो गए हैं। सड़क का संपर्क दोनों तरफ से टूट गया है। मजबूरन लोग इसी पुलिया से जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी हरि सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिया कभी भी गिर सकती है। इसके आसपास न कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है न ही लोगों के लिए अभी तक कोई वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था की गई है। उधर, जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर ने बताया कि समस्या ध्यान में आते ही उक्त जगह का अधिकारियों के साथ दौरा किया। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ चुन्नीलाल आजाद, पंचायत प्रधान भिंतरा ठाकुर और उपप्रधान रूप सिंह ठाकुर मौजूद रहे। चंपा ठाकुर ने पुलिया का रास्ता बंद करने के आदेश दिए। इसके लिए वैकल्पिक रास्ता बनाने के भी पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed