फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Five thousand rupees fraudulently withdrawn from the account of an electricity worker

Mandi News: विद्युत कर्मी के खाते से धोखे से निकाले पांच हजार

Sat, 11 Oct 2025 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Five thousand rupees fraudulently withdrawn from the account of an electricity worker
सुंदरनगर(मंडी)। उपमंडल के जड़ोल क्षेत्र में कार्यरत बिजली बोर्ड के आउटसोर्स कर्मचारी विशाल ठाकुर के साथ पांच हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बैंक प्रबंधन के साथ पुलिस को शिकायत सौंपी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसका एटीएम कार्ड चोरी हो गया था। इसके बाद बीते शुक्रवार रात करीब 10 बजे उसके बैंक खाते से 5000 रुपये की राशि निकाल ली गई। राशि निकालने का मैसेज मोबाइल फोन पर आया। विशाल ठाकुर ने इस संबंध में तुरंत पीएनबी शाखा जडोल में एटीएम बंद करवाया और शिकायत दी।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस थाना सुंदरनगर में भी शिकायत दी है। पीड़ित का आरोप है कि अब तक किसी भी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने प्रशासन और बैंक अधिकारियों से मांग की है कि मामले की गहराई से जांच की जाए और आरोपी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उधर, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले में जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed