{"_id":"66a3a5690863f5f74d0e8e2d","slug":"filled-samples-of-22-food-items-in-the-market-mandi-news-c-90-1-ssml1045-131844-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मंडी में 22 खाद्य पदार्थों के भरे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मंडी में 22 खाद्य पदार्थों के भरे सैंपल
Sat, 27 Jul 2024 06:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
मंडी। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने दो दिनों के भीतर मंडी जिला के जोगिंद्रनगर, नेरचौक, मंडी सहित अन्य क्षेत्र से लिए फल, सब्जियों, मसाले, भोजन के रंगों सहित चिकन आदि के सैंपल लिए हैं। विभाग ने कुल 22 सैंपल भरे हैं। कुछ सैंपल जांच के लिए हिमाचल और हिमाचल से बाहर भेजे गए हैं। विभाग जल्द ही इनकी रिपोर्ट आने पर कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।
जानकारी के मुताबिक बरसात के मौसम में बीमारियों का अधिक खतरा रहता है। इस बीच कई खाद्य पदार्थों के कारण कई प्रकार के रोगों के फैलने का डर रहता है। इस पर विभाग ने यह सैंपल लिए हैं। वहीं, विभाग की टीम ने होटल, ढाबों में पाई जाने वाली कमियों पर मालिकों को नोटिस भी जारी किए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने कहा कि कुल 22 सैंपल लेकर लैब में जांच को भेज दिए हैं। संवाद