{"_id":"600c2c658ebc3e2e7d6386d9","slug":"female-leopard-found-dead-in-tihra-distt-mandi-mandi-news-sml358644051","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत जुकैण के वरनोग जंगल में मृत मिली मादा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत जुकैण के वरनोग जंगल में मृत मिली मादा तेंदुआ
विज्ञापन
पटड़ीघाट के जंगल में मृत मिली मादा तेंदुआ।
- फोटो : Mandi
पटड़ीघाट (मंडी)। ग्राम पंचायत जुकैण के वरनोग जंगल में एक मादा तेंदुआ मृत मिला है। वन विभाग की टीम ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव जला दिया। शनिवार को कुछ ग्रामीण जंगल के रास्ते से गुजर रहे थे। उन्होंने रास्ते किनारे एक तेंदुए को देखा।
शोर मचाने के बाद ग्रामीण लाठियां लेकर पहुंचे और तेंदुए को भगाने का प्रयास किया। हलचल न होने पर ग्रामीण तेंदुए के नजदीक पहुंचे तो उसे मृत पाया। घटना की सूचना वन परिक्षेत्र अधिकारी मदन लाल शर्मा को दी गई। पुलिस और पशु चिकित्सा अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।
तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। उसके बाद विभागीय टीम की निगरानी में मादा तेंदुए को जला दिया गया। पशु चिकित्सक पूजा शर्मा ने बताया कि तेंदुए की मौत लगभग दो- तीन दिन पहले प्राकृतिक तौर पर हुई है। इस मौके पर वनरक्षक हरीश, संजय कुमार, विजय कुमार, प्रेम चंद, हजेंद्र सिंह, गिरधारी लाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।