{"_id":"6207ede4a8a9b97a6e1a9af8","slug":"fear-of-accident-on-dal-alsogi-khalyana-road-mandi-news-sml399410397","type":"story","status":"publish","title_hn":"डल-अलसोगी-खल्याणा सड़क पर हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डल-अलसोगी-खल्याणा सड़क पर हादसे की आशंका
विज्ञापन
डल-अलसोगी-खल्याणा सड़क
- फोटो : Mandi
बलद्वाड़ा (मंडी)। डल-अलसोगी-खल्याणा सड़क की जर्जर हालत से हर समय हादसे का अंदेशा है। जगह-जगह गड्ढे होने से सड़क पर वाहनों चालकों और राहगीीरों को हमेशा हादसे का खतरा मंडराता रहता है।
खासकर दोपहिया चालकों को खासा मुश्किल हो रही है। लोगों ने लोनिवि से सड़क की हालत सुधारने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जगह-जगह सड़क उखड़ी है। समैला पंचायत के उपप्रधान भाग सिंह, यशोदा सिंह, मान सिंह ने विभाग से शीघ्र समस्या का समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। गड्ढों के कारण मार्ग पर चलना खतरे से खाली नहीं है। इन वाहन चालकों और लोगों का कहना है कि यहां पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विभाग को इस समस्या को बार-बार बताने पर भी विभाग ने ठोस कदम नहीं उठाया। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगना शुरू हो गया है। इस बारे में सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग बलद्वाड़ा अजय गुलेरिया के अनुसार मामला ध्यान में आया है। शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जाएगा।