{"_id":"6a0331f6896a654eda08bc11","slug":"fault-in-sample-tube-sample-of-one-patient-registered-in-the-name-of-another-mandi-news-c-90-1-mnd1021-196455-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंपल ट्यूब में गड़बड़ी: एक मरीज का नमूना दूसरे के नाम दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंपल ट्यूब में गड़बड़ी: एक मरीज का नमूना दूसरे के नाम दर्ज
विज्ञापन
घंटों इंतजार करने के बाद मरीज ने स्वयं टयूब जांच कर पाई खामी
नागरिक अस्पताल सुंदरनगर का मामला, शिकायत के बाद अब होगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में अधिकृत क्रस्ना लैब में स्टाफ की लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसमें एक मरीज की नाम लिखी सैंपल ट्यूब में दूसरे मरीज का सैंपल लिए जाने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।
वायरल वीडियो में सुंदरनगर निवासी किरण शर्मा ने बताया कि वह मंगलवार को बीबीएमबी अस्पताल स्थित क्रस्ना लैब में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गई थीं। भीड़ अधिक होने के कारण उन्होंने अपनी पर्ची और टेस्ट ट्यूब सुरक्षा गार्ड के पास जमा कर दी और अपनी बारी का इंतजार करने लगीं। करीब दो घंटे तक प्रतीक्षा के दौरान उन्होंने देखा कि उनके बाद आए कई मरीजों का टेस्ट हो चुका था।
इस पर उन्होंने गार्ड से पूछताछ की तो पता चला कि उनकी पर्ची काउंटर पर ही रह गई थी और फाइलों के बीच दब गई थी।स्थिति तब और गंभीर हो गई जब किरण शर्मा स्वयं लैब के अंदर पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां तैनात एक कर्मचारी ने एक बुजुर्ग महिला का ब्लड सैंपल लिया और उसे उस ट्यूब में डाल दिया, जिस पर किरण शर्मा का नाम लिखा था। उनकी सतर्कता से यह गंभीर गलती पकड़ी गई। इसके बाद उन्होंने तुरंत आपत्ति जताई और कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा। किरण शर्मा ने बताया कि 545 रुपये का शुल्क जमा करने के बावजूद उन्होंने अपना टेस्ट नहीं करवाया और इस लापरवाही की शिकायत की। इस मामले पर सिविल अस्पताल सुंदरनगर के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. चमन सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्हें इस संबंध में लिखित शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की गहन जांच की जाएगी।