फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Farmers made aware about natural farming

Mandi News: प्राकृतिक खेती पर जागरूक किए किसान

Fri, 10 Oct 2025 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Farmers made aware about natural farming
मंडी। उपमंडल बल्ह की ग्राम पंचायत कठियाहूं में आत्मा परियोजना के तत्वावधान में एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में लगभग 200 किसानों ने भाग लिया। उन्होंने प्राकृतिक खेती अपनाने में रुचि दिखाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उप परियोजना निदेशक डाॅ. हितेंद्र ठाकुर एवं डाॅ. संजय कुमार ठाकुर ने किसानों को प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों, जैविक घोलों की तैयारी, फसल विविधीकरण तथा मिट्टी के स्वास्थ्य सुधार पर जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्टअप योजना के माध्यम से प्राकृतिक खेती की तकनीकों, लाभों और सफल प्रयोगों से अवगत करवाना है। प्राकृतिक खेती से न केवल मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है, बल्कि फसलों की गुणवत्ता और किसानों की आय दोनों में निरंतर वृद्धि होती है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे देसी बीजों और प्राकृतिक पद्धतियों को अपनाकर प्रदेश को प्राकृतिक खेती में अग्रणी प्रदेश बनाएं।
विज्ञापन

इस अवसर पर खंड तकनीकी प्रबंधक आरती सिंह एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक पूनम कुमारी ने किसानों को प्रेरित करते हुए कहा कि हिमाचल की असली ताकत हमारे देसी बीजों और प्राकृतिक पद्धतियों में है। उन्होंने ग्राम पंचायत समिति कठियाहूं तथा दौलत राम का इस आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed