{"_id":"61eae531eb76de182953866b","slug":"farmer-dies-due-to-rock-fall-mandi-news-sml397366345","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में काम कर रहे किसान पर चट्टान गिरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में काम कर रहे किसान पर चट्टान गिरी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट/पटड़ीघाट(मंडी)। खेत में काम कर रहे किसान पर पहाड़ी से चट्टानें गिर गईं। इससे उसकी मौत हो गई है। किसान की पहचान बंसी लाल 72 वर्ष पुत्र सुरजन राम निवासी ढलवान सरकाघाट के रूप में हुई है।
सरकाघाट उपमंडल के ढलवान गांव में बुजुर्ग नाश्ता करने के बाद घर से कुछ ही दूरी पर खेत में काम करने चला गया। अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से वह उनकी चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शाम तक जब व्यक्ति घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। देर तक तलाश करने पर व्यक्ति को खेतों में चट्टानों के नीचे अचेत अवस्था में पाया। परिजन बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल ले गए।
यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस थाना सरकाघाट को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। डीएसपी सरकाघाट तिलक राम ने कहा कि परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस जांच की जा रही है।