{"_id":"6acbd6dab04db406b806baf6","slug":"facilities-expanded-at-mch-mandis-gynaecology-opd-mandi-news-c-90-1-ssml1025-217228-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एमसीएच मंडी की गायनी ओपीडी में बढ़ीं सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एमसीएच मंडी की गायनी ओपीडी में बढ़ीं सुविधाएं
विज्ञापन
मातृ-शिशु अस्पताल में महिला मरीजों को सुगमता से मिल रहा उपचार
अलग-अलग ओपीडी संचालन से लंबी कतारों से मिली निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मातृ-शिशु अस्पताल (एमसीएच) मंडी की गायनी ओपीडी में चार विशेषज्ञों की तैनाती के बाद महिला मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। अलग-अलग ओपीडी में तैनात विशेषज्ञ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उनका उपचार कर रहे हैं। इससे ओपीडी के बाहर लगने वाली भीड़ में कमी आने लगी है और मरीज समय पर उपचार मिलने के बाद घर लौट रहे हैं।
पहले एमसीएच मंडी में केवल दो गायनी विशेषज्ञ तैनात थे। ऐसे में यदि कोई एक चिकित्सक अवकाश पर चला जाता था, तो ओपीडी सहित अन्य जरूरी चिकित्सा जिम्मेदारियों का पूरा दबाव दूसरे चिकित्सक पर आ जाता था। इसके चलते दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से उपचार के लिए आने वाली महिलाओं को देर शाम तक इंतजार करना पड़ता था। कई बार उपचार में देरी के कारण मरीजों को घर लौटने के लिए बस सुविधा भी नहीं मिल पाती थी, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पिछले माह अस्पताल में दो अतिरिक्त महिला विशेषज्ञों की तैनाती के बाद स्थिति में काफी सुधार हुआ है। अब अस्पताल में चार विशेषज्ञ अलग-अलग ओपीडी कमरों में मरीजों की जांच कर रहे हैं। चिकित्सकों की संख्या बढ़ने से महिलाओं को समय पर बेहतर उपचार मिल रहा है। वहीं, चिकित्सकों को भी अवकाश लेने और अन्य जरूरी आधिकारिक कार्य निपटाने में सहूलियत मिल रही है।
इस संबंध में अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर ने कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार सेवाएं उपलब्ध करवाना अस्पताल प्रबंधन की प्राथमिकता है। वर्तमान में तीन अलग-अलग कमरों में गायनी ओपीडी सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। इससे मरीजों को अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाली महिलाएं समय पर उपचार मिलने से राहत महसूस कर रही हैं।