फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Everyday traffic jam on the highway as soon as the gate is closed, mandi news

फाटक बंद होते ही हाईवे पर रोजाना लग रहा जाम

Sun, 02 May 2021 11:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Everyday traffic jam on the highway as soon as the gate is closed, mandi news
जोगिंद्रनगर(मंडी)। मंडी-पठानकोट हाईवे पर ऐहजू और बैजनाथ के अवाहीनाग मंदिर के नजदीक रेलवे का ओवरब्रिज न होने से हाईवे पर जाम की समस्या रोजाना गंभीर होती जा रही है। कभी रेलगाड़ी आने पर या रेल पटरियों की मरम्मत होने पर भी फाटक के बंद होते ही सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है। ऐसे में आम जनता, पर्यटकों सहित प्रशासनिक अधिकारियों सहित रेफर किए मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रेलवे के ओवरब्रिज निर्माण को लेकर रेलवे विभाग की उदासीनता हर वर्ग के लोगों के लिए लगातार दिक्कतें बढ़ा रही है। बावजूद उसके ओवरब्रिज बनाने के लिए रेल विभाग की औपचारिकताएं अभी भी फाइलों में दफन हैं। हाईवे पर ऐहजू के नजदीक बीते सप्ताह दोनों और वाहनों की लंबी कतारें चगने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

दो साल पहले शुरू हुई थी रेलवे के ओवरब्रिजों के निर्माण की कवायद
मंडी-पठानकोट हाईवे पर अवाही नाग मंदिर के अलावा ढेलू, डोहग, भडयाड़ा के समीप रेल पटरियों को फाटक मुक्त बनाने के लिए दो साल पूर्व ओवरब्रिजों को बनाने के लिए रेलवे विभाग के साथ पत्राचार शुरू हुआ है। जिसके अभी तक रेलवे के ड्राइंग अनुभाग से स्वीकृति नहीं मिल पाई है। रेलवे मुख्यालय फिरोजपुर में भी मामला औपचारिकताओं की फाइल में दफन हो चुका है। ऐसे में तीनों रेलवे क्रॉसिंग फाटक मुक्त होने में लंबा समय लग सकता है।
विज्ञापन

रेलवे क्रॉसिंग और रेल पटरी की मरम्मत के चलते रेलवे फाटक बंद करना अनिवार्य है। ऐहजू रेलवे क्रॉसिंग में ओवरब्रिज के निर्माण का मामला विभाग के तकनीकी अनुभाग के पास विचाराधीन है। जिस पर रेलवे के उच्चाधिकारी अपने स्तर पर निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश भारद्वाज, स्टेशन अधीक्षक जोगिंद्रनगर
अवाही नाग मंदिर और जोगिंद्रनगर के ऐहजू रेलवे क्रॉसिंग के अलावा ढेलू, डोहग संपर्क मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक को ओवरब्रिज में तबदील करने की तमाम औपचारिकताओं को पूरा कर अधिकारिक स्वीकृति के लिए फिरोजपुर भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही तीनों रेलवे क्रॉसिंग को फाटक मुक्त बनाया जाएगा।
-हरविंद्र सिंह, एडब्ल्यूआई उत्तर रेलवे पालमपुर जंक्शन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed