{"_id":"58e6769c4f1c1b41485b6048","slug":"every-house-holder-will-pay-home-tex","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 वर्ग मीटर की शर्त खत्म, हर गृह मालिक को देना पड़ेगा टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 वर्ग मीटर की शर्त खत्म, हर गृह मालिक को देना पड़ेगा टैक्स
मंडी
Updated Thu, 06 Apr 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
काला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। नगर परिषद मंडी ने नए सिरे से गृहकर वसूलने की तैयारी कर ली है। इसके लिए निजी कंपनी ने जीआईएस बेस्ड प्रापर्टी टैक्स मैनेजमेंट योजना के तहत सर्वे भी पूरा कर लिया है। नप की अगली बैठक में गृहकर की नई दरें निर्धारित की जाएंगी। इसके अलावा सौ वर्ग मीटर तक गृहकर में छूट को खत्म कर दिया गया है। जिससे नप क्षेत्र में आने वाले हर मकान का गृहकर वसूला जाएगा।
वर्तमान में 100 वर्ग मीटर से कम वाले गृह मालिकों से हाउस टैक्स नहीं लिया जा रहा है। लेकिन, नए सिरे से किए जाने वाले सर्वे में सभी घरों को शामिल किया जाएगा। 100 वर्ग मीटर की शर्त के कारण छूट में शामिल सभी गृह मालिकों से गृहकर लिया जाएगा। जिससे सीधे तौर पर नगर परिषद के गृहकर में बढ़ोतरी होगी। वर्तमान में करीब दो हजार गृह मालिकों से कर वसूला जा रहा है। जबकि शहर में घरों की तादाद दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। वहीं, 100 वर्ग मीटर से कम क्षेत्रफल वाले घरों की संख्या भी अधिक है। जो अब हाउस टैक्स के दायरे में आएंगे। वर्तमान में नगर परिषद साढ़े 12 प्रतिशत के हिसाब से हाउस टैक्स वसूल रही है।
बाक्स
गृहकर में बढ़ोतरी पर बैठक में होगा निर्णय
नगर परिषद की ओर से निर्धारित जोन और क्लास के लिए अलग-अलग हाउस टैक्स होगा। जोन में एरिया वैल्यू और क्लास में मकान की स्थिति पर कर निर्धारित किया जाएगा। नगर परिषद की बैठक में यह तय होगा कि गृहकर की दरें बढ़ेंगी अथवा नहीं। वर्तमान में नप साढ़े 12 फीसदी के हिसाब से गृहकर वसूल रही है। नगर परिषद मंडी में सालाना दो करोड़ रुपये की टैक्स उगाही बनती है। इस समय 25 से 30 लाख रुपये का टैक्स का बकाया चल रहा है। ऑनलाइन टैक्स सुविधा मिलने से बकाया राशि में कमी आने की उम्मीद है। वहीं नई दरें लागू होने से नप की कमाई बढ़ने की उम्मीद भी है।
विज्ञापन
घर बैठे मोबाइल से जमा करवाएं गृहकर
जल्द ही शहरी मोबाइल से घर बैठे ऑनलाइन गृहकर जमा करा सकेंगे। नगर परिषद मंडी हाउस टैक्स की उगाही के लिए गेट-वे तकनीक से शहरियों को अलर्ट मैसेज देगी। मैसेज में टैक्स की पूरी जानकारी दी जाएगी। इसमें निश्चित समय सीमा में टैक्स अदा करने में दी जा रही छूट और समयावधि के बाद लगने वाली पेनल्टी के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।
कोट्..
नए सिरे से जोन और क्लास वाइज हाउस टैक्स वसूला जाएगा। इसके लिए जिस कंपनी को सर्वे सौंपा गया था, उस कंपनी ने सर्वे पूरा कर लिया है। नप की अगली बैठक में गृहकर की नई दरें निर्धारित की जाएंगी।
..उर्वशी वालिया, कार्यकारी अधिकारी नप मंडी।
नप के अगली बैठक में गृहकर की दरों में बढ़ोतरी पर चर्चा होगी। अब 100 वर्ग मीटर की छूट में शामिल सभी गृह मालिकों से कर लिया जाएगा।
....नीलम शर्मा अध्यक्षा नप मंडी