{"_id":"6682b69e88ed3411f80d7326","slug":"employment-opportunity-for-unemployed-youth-interview-on-5th-july-in-karsog-mandi-news-c-90-1-ssml1026-129984-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बेरोजगार युवाओं को रोजगार का मौका, करसोग में पांच जुलाई को साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बेरोजगार युवाओं को रोजगार का मौका, करसोग में पांच जुलाई को साक्षात्कार
विज्ञापन
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस मंडी और बद्दी की एक कंपनी देगी रोजगार
संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। उपरोजगार कार्यालय करसोग में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए निजी कंपनियों की ओर से 5 जुलाई केा साक्षात्कार आयोजित करवाए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक 2 निजी कंपनियों की ओर से विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार करवाए जा रहे हैं। इसमें एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस को-लिमिटेड मंडी डेवलपमेंट मैनेजर के पद भरेगी, जबकि दूसरी बद्दी की कंपनी की ओर से कैमिकल इंजीनियर, टेक्नीशियन फिलामेंट स्पिनिंग, डीसीएस सुपरवाइजर, मेंटिनेंस टेक्नीशियन, बॉयलर ऑपरेटर, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नीशियन, टेक्सटाइल इंजीनियर, सेफ्टी टेक्नीशियन, टेक्नीशियन पेपर ट्यूब, सुपरवाइजर पेपर ट्यूब, यूटिलिटी इंजीनियर, वर्कमैन आदि के पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। उपरोजगार कार्यालय के प्रभारी रोहित गुप्ता ने बताया कि इच्छ़ुक युवा 5 जुलाई को सुबह 10:30 से दोपहर 3:00 बजे तक अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण पत्र सहित उपरोजगार कार्यालय करसोग में जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार के संबंध में किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता और अन्य लाभ नहीं दिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए युवा हिमाचल प्रदेश श्रम एवं रोजगार विभाग की वेबसाइट में जाकर संबंधित पदों की जानकारी ले सकते हैं।