फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Employees should accept their demands and get the development work done smoothly in Panchayats.

Mandi News: कर्मचारियों ने की मांगें मानकर पंचायतों में सुचारू करवाएं विकास कार्य

Fri, 13 Oct 2023 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Employees should accept their demands and get the development work done smoothly in Panchayats.
द्रग में हड़ताल पर बैठे जिला परिषद कैडर कर्मचारी संवाद
जोगिंद्रनगर/नेरचौक (मंडी)। जिला परिषद कैडर के अधिकारी और कर्मचारी महासंघ की कलम छोड़ो हड़ताल के 14वें दिन भी जारी रही। जिले में अधिकतर प्रधान और उपप्रधान शुक्रवार को भी हड़ताल पर डटे रहे। इस दौरान जोगिंद्रनगर की हारगुनैन पंचायत के उपप्रधान सन्नी बिष्ट, एडवोकेट राजेश राणा और अन्य लोगों ने जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों और अधिकारियों की कलम छोड़ो हड़ताल का समर्थन किया है।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मांग की है कि जायज मांगों को तुरंत प्रभाव से मान लिया जाए ताकि कर्मचारी वापस काम पर लौटें और विकास कार्य सुचारू रूप से चले। वहीं, बल्ह में कर्मचारियों के साथ समर्थन में उतरे पंचायत प्रतिनिधि दिनभर विकास खंड कार्यालय के बाहर हड़ताल पर बैठे रहे। प्रधानों का कहना है कि जिला परिषद कैडर के अधिकारियों और कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से पंचायत के काम बाधित हो गए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जिला परिषद कर्मचारी अधिकारियों की हड़ताल और उनकी मांग जायज है। जिस पर प्रदेश सरकार को सकारात्मक कदम उठाते हुए उनकी मांग को प्राथमिकता पर पूर्ण कर देना चाहिए। इस दौरान पूर्व मंत्री और जिला मंडी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चौधरी भी विकास खंड कार्यालय बल्ह में पहुंचे और कर्मचारियों के बीच जाकर उनकी समस्या सुनी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed