फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Educational institutions remained closed in Karsog and Thunag, five houses, two cowsheds damaged due to rain

Mandi News: करसोग और थुनाग में बंद रहे शिक्षण संस्थान, बारिश से पांच मकान, दो गोशालाएं क्षतिग्रस्त

Thu, 08 Aug 2024 08:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 08 Aug 2024 08:00 AM IST
विज्ञापन
Educational institutions remained closed in Karsog and Thunag, five houses, two cowsheds damaged due to rain
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हियुण पैहड में पाठशाला के पिछले साल भूस्खलन से क्षातिग्रस्त हुई
मंडी/जोगिंद्रनगर/धर्मपुर। भारी बारिश ने जिला मंडी में खूब कहर बरपाया। भारी बारिश के कारण बुधवार को करसोग और थुनाग उपमंडल में सभी शिक्षण संस्थान बंद रहे। जिले में पांच मकान और दो गोशालाएं भी भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई। भारी बारिश के बाद भूस्खलन होने और मलबा गिरने से 37 सड़के बाधित हो गई हैं। वहीं, 49 ट्रांसफार्मर भी बंद चल रहे हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशान की ओर से बुधवार शाम 3:00 बजे जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार 37 सड़कें और 49 बिजली ट्रांसफार्मर ठप चल रहे हैं। इनकी बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। मंगलवार रात्रि को हुई भारी बारिश के कारण एनएच-03 जालंधर मंडी वाया धर्मपुर कोटली पारच्छु ढांक और कुम्हारडा के पास भूस्खलन होने के कारण बाधित रहा। पारच्छु में बुधवार सुबह 9:00 बजे एनएच बहाल हो गया, लेकिन दूसरी जगह मशीनरी लगी हुई है। बारिश से जिलेभर में 24 घंटे में 8.06 करोड़ रुपये नुकसान आंका गया है। बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। जिलेभर में पांच मकान और दो गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। एक गोशाला के ढहने से बकरी भी दब गई।
विज्ञापन

बारिश से भूस्खलन और डंगे समेत अन्य नुकसान के कारण लोक निर्माण विभाग मंडी को 2.43 करोड़ रपये, धर्मपुर को 1.25 करोड़ रुपये, जोगिंद्रनगर को 1.25 करोड़ रुपये नुकसान हुआ है। जल शक्ति विभाग धर्मपुर को 1.34 करोड़ रुपये, सुंदरनगर को 1.22 करोड़ रुपये नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बोर्ड मंडी को बारिश से 16.53 लाख रुपये और शिक्षा विभाग को 45.27 लाख रुपये नुकसान पहुंचा है। सड़कों की स्थिति की बात करें तो धर्मपुर डिविजन में पांच, पधर में 20, सिराज में पांच, करसोग में पांच व सरकाघाट में दो सड़कें भूस्खलन से बाधित चल रही हैं। इसी तरह गोहर में पांच, करसोग में एक, सरकाघाट में 24, धर्मपुर में 27 व जोगिंद्रनगर में 14 बिजली ट्रांसफार्मर ठप चल रहे हैं।
उधर, उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि बारिश से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। सभी चीजों की मॉनिटरिंग की जा रही है। अवरूद्ध सड़कों को खोलनेे के लिए मशीनरी व लेबर तैनात की गई है।

स्यूरी में भूस्खलन से दो घरों को नुकसान
जोगिंद्रनगर में बुधवार को हुई बारिश से नेर घरवासड़ा पंचायत के स्यूरी में पहाड़ी दरकने से मझारनू गांव खतरे की जद में आ गया है। स्यूरी छपरोट सड़क पर मलबा और कीचड़ फैल जाने से ग्रामीणों की आवाजाही भी ठप हो गई। छोटे दो और चार पहिया वाहन भी देर शाम तक नहीं गुजर पाए। नेर घरवासड़ा पंचायत के उपप्रधान राकेश जम्वाल ने स्यूरी के समीप हुए भूस्खलन की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ पत्थरों के सड़क पर आ पहुंचने से मझारनू गांव को भी खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने स्यूरी में हुए भूस्खलन से दो घरों को नुकसान की भी पुष्टि की है।


हियुण पैहड़ स्कूल की लैब भवन में घुसी बड़ी चट्टान
धर्मपुर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हियुण पैहड़ की साइंस लैब भवन में मंगलवार रात को एक चट्टान खिड़की को तोड़कर अंदर घुस गई। स्कूल प्रंबधन समिति के अध्यक्ष बंसी लाल ने बताया कि यहां दीवार व खिड़की को नुकसान पंहुचा है। बताया कि अगर यहां 50 मीटर लंबी व 15 मीटर ऊंची दिवार नहीं लगाई गई तो पाठशाला भवन को आने वाले समय में खतरा हो सकता है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हियुण पैहड में पाठशाला के पिछले साल भूस्खलन से क्षातिग्रस्त हुई

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हियुण पैहड में पाठशाला के पिछले साल भूस्खलन से क्षातिग्रस्त हुई

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हियुण पैहड में पाठशाला के पिछले साल भूस्खलन से क्षातिग्रस्त हुई

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हियुण पैहड में पाठशाला के पिछले साल भूस्खलन से क्षातिग्रस्त हुई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed