फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Education and APL XI won the matches

Mandi News: एजुकेशन और एपीएल इलेवन ने जीते मैच

Tue, 18 Nov 2025 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Education and APL XI won the matches
जोगिंद्रनगर (मंडी)। डोहग खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में एजुकेशन इलेवन और एपीएल इलेवन ने जीत हासिल की है। एजुकेशन इलेवन और पावर हिटर इलेवन के बीच खेले गए मैच में एजुकेशन इलेवन ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए एजुकेशन इलेवन ने निर्धारित 15 ओवरों में 139 रनों का स्कोर बनाया। बल्लेबाज सतीश ने 90 रन की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी पावर हिटर की टीम 124 रन पर ही ऑल आउट हो गई। 15 रन से एजुकेशन इलेवन की टीम ने क्रिकेट मैच जीता। पावर हिटर की ओर से प्रताप ने 52 रन बनाए।
विज्ञापन

दोपहर बाद थंडर स्ट्राइकर और एपीएल इलेवन के बीच मैच खेला गया। थंडर स्ट्राइकर की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 106 रन बनाए। एपीएल इलेवन की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल किया। बल्लेबाज आनंदमूर्ति 60 रन बनाकर नाबाद रहे। खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए समाजसेवी नवीन नायक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजक व्यापार मंडल के अध्यक्ष भास्कर गुप्ता ने मुख्य अतिथि नवीन नायक और आयोजक समिति में शामिल अजय बावा ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed