फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Drang-Katindhi road closed due to falling of rocks near Zero Point

Mandi News: जीरो प्वाइंट के निकट चट्टानें गिरने से द्रंग-कटिंढी मार्ग बंद

Fri, 12 Sep 2025 06:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 12 Sep 2025 06:51 AM IST
विज्ञापन
Drang-Katindhi road closed due to falling of rocks near Zero Point
पधर (मंडी)। जीरो प्वाइंट द्रंग के निकट चट्टानें गिरने से द्रंग-कटिंढी मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया। मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही वाया सेगल-ढूूहग-पाली मार्ग और चामुंडा माता मंदिर मसेरन से होकर की जा रही है। द्रंग के निकट फोरलेन कटिंग कार्य से भूस्खलन होने के कारण मार्ग का अस्तित्व खत्म हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने पहाड़ी की ओर कटिंग करके मार्ग को बनाकर आवाजाही बहाल रखी थी। बुधवार रात को भारी वर्षा के कारण यहां चट्टानें मार्ग पर गिर गईं। लोक निर्माण विभाग ने मशीनरी की मदद से चट्टानों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। विभाग के अधिशासी अभियंता विनय कश्यप ने बताया कि मार्ग को बहाल करने में थोड़ा समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed