फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Document scruitiny of police recruitment in Mandi on 29 April

पुलिस भर्ती: 29 अप्रैल से लिखित परीक्षा पास करने वालों की जांच

Thu, 28 Apr 2022 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Document scruitiny of police recruitment in Mandi on 29 April
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा पास करने वाले 5,144 युवाओं के दस्तावेजों की जांच 29 अप्रैल से 22 मई तक की जाएगी। डीआइजी कार्यालय में इसकी जांच होगी।
रोजाना 500 युवाओं के दस्तावेज को जांचा जाएगा। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी को सुबह आठ बजे डीआइजी कार्यालय में आना होगा ताकि शेष प्रक्रिया को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

अगर कोई अभ्यर्थी किसी कारणवश तय तिथि पर नहीं आ सकता है तो वह पहले इसके बारे में सूचित करे। उन्होेंने कहा कि लिखित परीक्षा, ऊंचाई के अंक और दस्तावेजों की जांच में मिलने वाले अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अभ्यर्थियों से समय पर आने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे से दस्तावेजों की जांच आरंभ होगी। अभ्यर्थियों को आठ बजे आना होगा। दस्तावेजों की जांच के बाद पुरुष, महिला और चालक पदों के अभ्यर्थियों का अलग-अलग परिणाम बनाया जाएगा।
एडमिट कार्ड के साथ ही एक सेल्फ असेस्मेंट फार्म भी होगा। इसमें अभ्यर्थी अपने दस्तावेजों की जानकारी देगा। उस पर नंबर भी लिख सकता है। इसकी जांच बोर्ड की टीम करेगी। इस फार्म को डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों के फोन नंबर पर ही लिंक भेजा है।

इसके अलावा शैक्षणिक दस्तावेजों के अलावा एनएसएस, एनसीसी समेत गरीबी रेखा से नीचे का प्रमाण पत्र, लैंडलैस, स्पोर्ट्स कोटे का प्रमाण पत्र अगर हो तो उसे भी साथ लाएं। इसके अलावा दो पास पोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड आदि भी देना होगा। बता दें कि मार्च में में लिखित परीक्षा हुई थी। मंडी जिला में 194 पुलिस कर्मियों की भर्ती होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed