{"_id":"6ac3f7871fd3fd1fcc0ad917","slug":"doctor-posts-vacant-patients-bearing-the-brunt-mandi-news-c-90-1-mnd1023-216405-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: डॉक्टरों के पद खाली, मरीज भुगत रहे खामियाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: डॉक्टरों के पद खाली, मरीज भुगत रहे खामियाजा
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में सोमवार को मुख्य ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में चिकित्सकों की कमी से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। आपात सेवाओं में चिकित्सकों पर बढ़ते दबाव के कारण गंभीर मरीजों को भी कतार में उपचार के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल में स्वीकृत 19 चिकित्सक पदों में से 10 से अधिक पद खाली हैं। एक डॉक्टर को महीने में छह से सात दिन 24 घंटे की इमरजेंसी ड्यूटी देनी पड़ रही है।
सोमवार को सामान्य ओपीडी नंबर 106 में सुबह साढ़े नौ से दोपहर 12 बजे तक 70 से अधिक मरीज पहुंचे। ओपीडी में मौजूद एक चिकित्सक पर मरीजों के उपचार का दबाव रहा। आपात सेवाओं में तैनात डॉ. रितुल ने एक ही बेड पर दो-दो मरीजों का उपचार किया। सीने में दर्द, तेज बुखार और गले में खराश के मरीजों के तीमारदार बविता, उमेश और कमल ने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करने की मांग की। मेडिसिन ओपीडी में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. तेजेंद्र ने सुबह साढ़े नौ से दोपहर तीन बजे तक 100 से अधिक मरीजों का उपचार किया। देर रात तक अस्पताल में मरीजों की आवाजाही जारी रही।
भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के लिए स्वास्थ्य विभाग और सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति के बावजूद पीजी और सीनियर रेजीडेंट की पढ़ाई के लिए कुछ चिकित्सकों को टांडा, हमीरपुर, शिमला और चंबा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक चौहान ने कहा कि जोगिंद्रनगर अस्पताल में रिक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद भरने के प्रयास जारी हैं।