फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Doctor on leave, patients returned without treatment

Mandi News: छुट्टी पर डॉक्टर, बिना इलाज करवाए लौटे मरीज

Wed, 06 Nov 2024 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 06 Nov 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
Doctor on leave, patients returned without treatment
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में ​त्वचा रोग विशेषज्ञ के अवकाश पर होने के कारण, ओपीडी के बाहर लगा नो
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल में तीन डॉक्टर अवकाश पर हैं। रेडियोलॉजिस्ट, सर्जन और त्वचा रोग विशेषज्ञ अवकाश पर होने के चलते बुधवार को मरीजों परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कई मरीज अस्पताल से निराश होकर लौटे। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में तैनात रेडियालॉजिस्ट ने 10 नवंबर तक छुट्टी ली है। त्वचा रोग विशेषज्ञ भी 14 नवंबर तक अवकाश पर हैं। कमरा नंबर 119 में बैठने वाले सर्जन भी बुधवार को छुट्टी पर रहे। वह 7 नवंबर तक अवकाश पर हैं। हालांकि, कुल्लू अस्पताल में एक अन्य सर्जन भी तैनात हैं। विभाग के अधिकारियों की मानें तो डॉक्टरों ने बेहद जरूरी कार्य के लिए अवकाश लिया है। ऐसे में इन डॉक्टरों की सेवाएं अब मरीजों को अवकाश से लौटने पर ही मिल सकेंगी। खासकर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा लोगों को मिलती है। ऐसे में यहां से लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। हालांकि, अन्य ओपीडी में सामान्य रूप से मरीजों का उपचार होता रहा।
विज्ञापन

कुल्लू अस्पताल में आए महिला खीमदासी और विमला ने कहा कि जब वे अस्पताल पहुंचीं तो उन्होंने ओपीडी के बाहर लगा हुआ नोटिस देखा तो निराश होकर लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि कुल्लू अस्पताल में एक अन्य रेडियोलॉजिस्ट को तैनात किया जाए, जिससे एक डॉक्टर के अवकाश पर जाने के बाद अल्ट्रासाउंड की सुविधा लोगों को मिलती रहे। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एनआर पवार ने कहा कि तीनों डॉक्टर अवकाश पर हैं। मरीजों का उपचार सामान्य रूप से अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed