फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Digital X-ray machine installed in zonal hospital did not work properly

Mandi News: ठीक नहीं हुई जोनल अस्पताल में स्थापित डिजिटल एक्सरे मशीन

Thu, 21 Mar 2024 05:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 05:32 PM IST
विज्ञापन
Digital X-ray machine installed in zonal hospital did not work properly
जोनल अस्पताल मंडी में सरकारी लैब के बाहर एक्स रे सुविधा लेने के लिए उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद
आपातकाल में एक्सरे के लिए मरीजों को निजी लैब का लेना पड़ रहा सहारा
विज्ञापन

एक माह से खराब है मशीन, सरकारी एक्सरे लैब में जुट रही मरीजों की भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी



मंडी। जोनल अस्पताल मंडी में जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से स्थापित डिजिटल एक्स रे मशीन एक माह से खराब पड़ी है। इसके चलते मरीजों को सरकारी एक्सरे लैब पर निर्भर रहना पड़ रहा है और रोजाना कई घंटे एक्सरे करवाने के लिए इंतजार करना पड़ता है। सबसे परेशानी की बात यह है कि हादसों और अन्य घटनाओं में घायलों को तुरंत एक्सरे लेने के लिए तो निजी लैब पर निर्भर करना पड़ता है।
आपात समय में मरीजों को महंगे दामों पर बाहर एक्सरे करवाने पड़ रहे हैं। सरकारी लैब में भी एक ही तकनीशियन है। रोजाना अस्पताल में 100 से अधिक मरीजों के एक्सरे होते हैं। कई घंटे इंतजार के बाद एक्सरे के लिए बारी आ रही है। नौजवान सभा मंडी के महासचिव सुरेश सरवाल, अधिवक्ता आकाश शर्मा, पूर्व पार्षद पुष्पराज कात्यायन, रंग कर्मी जय कुमार, नागरिक सभा के प्रेस सचिव नीरज हांडा, साहित्यकार डीएन कपूर सहित अन्य लोगों का कहना है कि जोनल अस्पताल की डिजिटल एक्स रे मशीन खराब होने से शहरवासियों को सरकारी एक्स रे लैब के बाहर भीड़ में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में मशीन को जल्द सही करवाया जाए।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि संबंधित कंपनी के इंजीनियर को पहले किए गए कार्य का भुगतान न होने से अब वह दोबारा यहां आने को दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। उधर, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि मामला उनके ध्यान में नहीं था, फिर भी अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद शीघ्र ही खराब पड़ी मशीन को ठीक करवा दिया जाएगा, ताकि लोगाें को डिजिटल एक्स रे की सुविधा मिल सके।

जोनल अस्पताल मंडी में सरकारी लैब के बाहर एक्स रे सुविधा लेने के लिए उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद

जोनल अस्पताल मंडी में सरकारी लैब के बाहर एक्स रे सुविधा लेने के लिए उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed