{"_id":"5fc64db78ebc3e9bda5388d5","slug":"dicision-mandi-news-sml353122860","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकाघाट में कोविड-19 मरीजों को मिलेंगे ऑक्सीमीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकाघाट में कोविड-19 मरीजों को मिलेंगे ऑक्सीमीटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट में कोविड-19 मरीजों के लिए प्रशासन की ओर से ऑक्सीमीटर की व्यवस्था की जा रही है, ताकि मरीज अपना ऑक्सीजन लेवल चेक कर सकें। अगर यह कम होता है तो तुरंत इस बात की जानकारी डॉक्टरों को दी जाएगी, ताकि मरीज की जान पर खतरा न हो और मरीज की हालत को गंभीर होने से बचाया जा सके। इस बात की पुष्टि एसडीएस सरकाघाट जफर इकबाल ने की है।
उन्होंने बताया कि उपमंडल प्रशासन की ओर से कोविड-19 मरीजों के लिए ऑक्सीमीटर लिए जा रहे हैं, ताकि वे अपना स्वयं ही ऑक्सीजन लेवल चेक कर सकें। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में कुल 50 ऑक्सीमीटर लिए जाएंगे और इन्हें रोगियों को दिया जाएगा। फिलहाल सभी मरीजों को ऑक्सीमीटर प्रोवाइड करना संभव नहीं होगा, लेकिन जब पुराने रोगी की रिपोर्ट नेगेटिव आ जाएगी तो नए रोगी को यह दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता से यह ऑक्सीमीटर ऐसे रोगियों को दिए जाएंगे, जिनका ऑक्सीजन लेवल ठीक नहीं होगा और जिन्हें इसकी अधिक आवश्यकता रहेगी। प्रशासन ने यह निर्णय कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया है, ताकि, कोई भी मरीज अगर गंभीर होता है, तो समय रहते उसे अस्पताल तक पहुंचाया जाए या फिर समय रहते डॉक्टरों को इस बात का पता चल सके कि मरीज की हालत कुछ अधिक गंभीर है। यह यंत्र लोगों की जिंदगी को बचाने में अहम भूमिका निभाएगा।