फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   dharampur nalbad fair

पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों से गुंजायमान हो गया धर्मपुर

Tue, 04 Apr 2017 10:26 PM IST
मंडी
मंडी Updated Tue, 04 Apr 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
dharampur nalbad fair
धर्मपुर नलवाड़ मेले के शुभारंभ पर बैल पूजन करते मुख्य अतिथि चंद्रशेखर। - फोटो : अमर उजाला

धर्मपुर (मंडी)। छह दिवसीय जिलास्तरीय नलवाड़ और देव मेले का आगाज मंगलवार को हथकरघा एवं हस्तशिल्प निगम के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर ने किया। धर्मपुर मेले का आयोजन पिछले साल से प्रशासन करवा रहा है। इससे पहले मेले को पंचायत स्तर पर करवाया जाता था। मेले के शुभारंभ पर धर्मपुर क्षेत्र पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों से गुंजायमान हो उठा और विशिष्ठ शैली से सजे धजे रथों पर सवार होकर दूरदराज के क्षेत्रों से देवी-देवता धर्मपुर पहुंचे। इन देवी देवताओं के दर्शनों के लिए मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। एक वर्ष के अंतराल के बाद देव मिलन के अलौकिक दृश्यों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कमलाहिया देव और शीतला माता सहित समस्त देवी देवताओं के साथ आए देवलुओं की ध्वनि और नाटी से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

विज्ञापन


शोभायात्रा में क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने विभिन्न प्रदर्शनियां लगाकर सबका मन मोह लिया। डीपीएस धर्मपुर के छात्र छात्राओं, न्यू बीम धर्मपुर के छात्र छात्राओं तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के बच्चों ने भी शोभायात्रा में भाग लिया। इसके साथ ही क्षेत्र के विभिन्न महिला मंडलों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी शोभायात्रा में भाग लिया और मेले की शोभा बढ़ाई। नलवाड़ और देव मेले के नाम से जाना जाने वाला धर्मपुर का मेला ऐतिहासिक और धार्मिक आस्था को संजोए हुए है।
विज्ञापन


शीतला माता और बाबा कमलाहिया की पूजा अर्चना के बाद उनकी अगुवाई में देवी देवताओं की शोभा यात्रा शीतला माता परिसर से निकल कर बाजार से होते हुए मेला ग्राउंड पहुंची। एसडीएम और मेला कमेटी के अध्यक्ष किशोरी लाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत शॉल और टोपी भेंट कर किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर एसएचओ धर्मपुर जय लाल, तहसीलदार संधोल जगदीश लाल, नायब तहसीलदार टिहरा अमित कुमार, नायब तहसीलदार धर्मपुर बालकृष्ण शर्मा, बीडीओ गुनजीत सिंह चीमा, सीनियर सिटिजन यूनियन के अध्यक्ष ओएन हाजरी, कर्नल रूप चंद (सेवानिवृत्त), कर्नल मनमोहन, पंचायत प्रधान ठाकर दास, भरौरी पंचायत प्रधान विनोद शर्मा, पूर्व प्रधान देशराज पालसरा, जिप सदस्य संतोष कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed