{"_id":"5fac1b628ebc3e9be55bc1c0","slug":"dhanteras-mandi-news-sml351261848","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस को लेकर सजे बाजार ऑफरों से गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस को लेकर सजे बाजार ऑफरों से गुलजार
विज्ञापन
मंडी में दुकान से सोने के आभूषण की खरीदारी करते लोग।
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। धनतेरस को लेकर बाजार सजकर तैयार हैं। ऑफरों से गुलजार बाजार को ग्राहकों का इंतजार है। ऑटो, बर्तन बाजार से लेकर सर्राफा कारोबारियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए कई ऑफर दिए हैं। सर्वाधिक रौनक बर्तन की दुकानों पर दिख रही है।
वहीं चांदी के सिक्कों को लेकर एडवांस बुकिंग हुई है। धनतेरस के ही दिन बड़ी संख्या में लोग लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा के साथ मिठाई और लाई खरीदते हैं। ऐसे में सभी मंडी के प्रमुख बाजार सज गए हैं। धनतेरस से पहले ही बर्तन बाजार गुलजार हो गया है। मोती बाजार, गांधी चौक, भूतनाथ बाजार और चौहट्टा में बर्तन की दुकानों पर खासी चहल-पहल रही। तमाम लोगों ने पसंद के लिए दुकानदारों को एडवांस दिया है। डिलीवरी धनतेरस के दिन लेंगे। ग्राहकों की भीड़ देख दुकानदार भी उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि त्योहार की रौनक कोरोना से हुए नुकसान की भरपाई कर देगी।
बर्तन बाजार पर महंगाई की मार
परंपरा और आस्था को लेकर लेकर लोगों की खरीदारी पर असर पड़ता नहीं दिख रहा है। कारोबार को बढ़ावा देने के लिए बर्तन की दुकानों को सजाया गया है। इस बार धनतेरस पर स्टील की फैंसी थालियां, प्रेशर कुकर, नान स्टिक बर्तन, आकर्षक चूल्हे, लंच बाक्स आदि के मनमोहक डिजाइन उपलब्ध हैं। जिले के बर्तन कारोबारी कवलजीत, मनोज, प्रदीप का कहना है कि स्टील बर्तन के मुकाबले नान स्टिक बर्तन अधिक पसंद किए जा रहे हैं। ऑटोमेटिक चिमनी, सेंसर चिमनी के अलावा पीतल की पूजा थाली, दीपक, अखंडदीप आदि की मांग ज्यादा है। ज्यादातर ग्राहक पहले से तय करके आते हैं कि उन्हें क्या लेना है। बहुत से ग्राहकों ने धनतरेस के दिन भीड़ से बचने के लिए सामान की बुकिंग कराई है।
विज्ञापन
धनतेरस के दिन गाड़ियां बिकने की उम्मीद
कोरोना की मार झेल रहे कारोबारियों को धनतेरस में गाड़ियों के बिकने की उम्मीद है। लाकडाउन के बाद वाहनों के बिकने की रफ्तार थमी थी। अब कारोबारियों को उम्मीद है कि धनतेरस के बाद दोपहिया और चौपहिया वाहनों की बिक्री अधिक होगी। तीन महीने पूरी तरह बाजार लॉक था। अब लोगों के पास रुपये आ रहे हैं। लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जगह निजी वाहनों को तरजीह दे रहे हैं। धनतेरस के ठीक बाद लगन शुरू हो रहा है। ऐसे में लोग शादी में दिए जाने वाली गाड़ियों की बुकिंग भी धनतेरस में कर रहे हैं। कंपनियों द्वारा दिए जा रहे आकर्षक ऑफर भी ग्राहकों को लुभा रहे हैं।
चांदी के सिक्कों की बुकिंग
धनतेरस को लेकर आभूषणों का बाजार पिछले बार की तुलना में बेहतर रहने की उम्मीद कारोबारी कर रहे हैं। पिछली बार धनतेरस के दिन करीब पांच करोड़ के आभूषण और चांदी के सिक्के बिके थे। प्रमुख कारोबारियों का कहना है कि मार्केट में तीन महीने तक बिक्री नहीं थी, ऐसे में लोग अब खरीदारी कर रहे हैं। धनतेरस के बाजार में लगन की भी खरीदारी होगी। ग्राहकों के लिए हल्के आभूषण बनवाए हैं। ग्राहकों को ईएमआई से लेकर बनवाई में छूट दी जा रही है। पिछले साल की तुलना में 5 से 10 फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद है। चांदी के सिक्कों की सर्वाधिक खरीदारी होती है, ऐसे में लोगों ने बड़ी संख्या में इसकी बुकिंग करा ली है।