{"_id":"ff357c3c2a03bd1ba52a38b639e0676f","slug":"dfsc-check-rate-list-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापामारी में बंद मिली उचित मूल्य की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापामारी में बंद मिली उचित मूल्य की दुकानें
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Thu, 06 Aug 2015 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने पनारसा, नगवाईं और थलौट क्षेत्र में वीरवार को दबिश देकर क्षेत्र की उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण किया गया। छापामारी में कई उचित मूल्य की दुकानें बंद पाई गईं। वहीं, टीम ने बिना रेट लिस्ट सब्जी बेचने पर सब्जियां जब्त कीं।
विज्ञापन
विभागीय टीम के दबिश से क्षेत्र के दुकानदारों, ढाबा मालिकों और डिपो संचालकों में हड़कंप मच गया। विभागीय टीम ने डीएफएससी मंडी मिलाप शांडिल के नेतृत्व में वीरवार को पनारसा, नगवाईं और थलौट में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पांच उचित मूल्य की दुकानों में दबिश। जिसमें से चार उचित मूल्य की दुकानें बंद पाई गई। जिस पर डीएफएससी मंडी ने कड़ा संज्ञान लिया है और मामले में उचित कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने क्षेत्र में में ढाबों में घरेलू एलपीजी गैस की कालाबाजारी को लेकर जायजा लिया। मौके पर सभी ढाबों में व्यवसायिक सिलेंडर पाए गए। उन्होंने क्षेत्र में रेट लिस्ट को लेकर भी निरीक्षण किया। इस बीच पांच सब्जी विक्रेता तय रेट से अधिक रुपये लेते हुए पकड़े गए। उक्त सब्जी विक्रेताओं ने रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं किए थे। धड्डले से बिना रेट लिस्ट सामान बेचने पर डीएफएससी मंडी मिलाप ने पांचों की सब्जियां जब्त की।
विज्ञापन
जिनकी कुल राशि पांच हजार रुपये आंकी गई है। विभागीय टीम में जिला खाद्य अधिकारी शिव राम, मुख्यालय इंस्पेक्टर सुमिता बाला, इंस्पेक्टर बल्ह मनोज कुमार मौजूद रहे। औचक निरीक्षण में चार उचित मूल्य की दुकानें बंद पाई गई हैं। पांच दुकानदारों की रेट लिस्ट न लगाने पर सामान जब्त किया गया है। सभी डिपो संचालकों को चेताया गया कि सुबह नौ से दोपहर एक बजे व तीन से छह बजे तक दुकान खुली रखें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।