फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Devotees gathered in the temples, worshiped Maa Chandraghata

मंदिरों में उमड़े भक्त, मां चंद्रघटा की पूजा-अर्चना

Sat, 09 Oct 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in the temples, worshiped Maa Chandraghata
मंडी में मां भीमाकाली मंदिर में आयोजित भागवत कथा का श्रवण करते श्रद्धालु। - फोटो : Mandi
मंडी। शारदीय नवरात्र में शनिवार को छुट्टी होने के चलते मंदिरों में भारी संख्या में श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचे। इसके चलते दिनभर चहल पहल रही।
विज्ञापन

भक्तों ने माता चंद्रघटा के रूप की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की मनोकामना की। मंदिरों में भी दुर्गा पाठ और श्रीमद् भागवत कथा भी जारी है।
घरों और बाजारों में पूजा की रौनक देखी जा सकती है। मंडी के प्रसिद्ध मंदिर माता नैणा, हाटेश्वरी, कोयला माता, टारना माता, सिद्धकाली मंदिर, भीमाकाली और मुरारी माता मंदिर में सुबह से भक्तों की भीड़ जारी रही। भक्त माता के दरबार में हाजिरी भरकर संतुष्ट दिखे।

शाम के समय सूक्ष्म तरीके में भजन कीर्तन का दौर चल रहा है। भीमाकाली माता मंदिर के पुजारी पुष्पराज शर्मा ने बताया कि मंदिर में शनिवार को श्रीमद् देवी भागवत कथा एक से चार बजे तक एसओपी के पालन के तहत जारी है। समापन पर हवन यज्ञ और पूर्णाहुति का आयोजन किया जाएगा। माता के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed