फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Devi Singh Kaushal takes charge of Nihri Panchayat Samiti; Devendra Kumar becomes Vice-Chairman.

Mandi News: निहरी पंचायत समिति की कमान देवी सिंह कौशल के हाथ, देवेंद्र कुमार बने उपाध्यक्ष

Fri, 19 Jun 2026 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Devi Singh Kaushal takes charge of Nihri Panchayat Samiti; Devendra Kumar becomes Vice-Chairman.
बीडीसी निहरी के नव निर्वाचित सदस्यों और अध्यक्ष उपाध्यक्ष के साथ सुंदरनगर के विधायक एवं प्रमुख
अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव संपन्न, भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। पंचायत समिति निहरी में वीरवार को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुए। एसडीएम सुंदरनगर एवं रिटर्निंग अधिकारी अमर नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पंचायत समिति सदस्यों ने भाग लिया। नामांकन प्रक्रिया और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद देवी सिंह कौशल को पंचायत समिति निहरी का अध्यक्ष तथा देवेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। दोनों पदों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। चुनाव प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत रिटर्निंग अधिकारी ने निर्वाचन परिणामों की घोषणा की। परिणाम घोषित होते ही उपस्थित सदस्यों एवं अन्य लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। निहरी पंचायत समिति में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। सुंदरनगर के विधायक एवं भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत जनप्रतिनिधियों और आम जनता के विश्वास का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed