{"_id":"6176dad905f8814c3f05117f","slug":"dev-vishnu-matloda-hoom-in-serajghati-mandi-news-sml3883559156","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ादेव विष्णु मतलोड़ा के हूम में जुटा आस्था का जन सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ादेव विष्णु मतलोड़ा के हूम में जुटा आस्था का जन सैलाब
विज्ञापन
सराजघाटी के बड़ादेव विष्णु मतलोड़ा के हूम ( कार्तिक पूज) में देवता के मूल मंदिर देव कांढा में उमड़?
- फोटो : Mandi
गोहर (मंडी)। सराजघाटी के बड़ादेव विष्णु मतलोड़ा का हूम (कार्तिक पूज) सोमवार को देवता के मूल मंदिर देवकांढा में श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया। देवता के मूल मंदिर में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा।
बड़ादेव विष्णु मतलोड़ा का रथ सोमवार सुबह सात हार की चोहठ कोठी से लाव लश्कर के साथ करीब 3 घंटे की चढ़ाई चढ़कर देव कांढा पहुंची तो माहौल भक्तिमय हो गया।
ढोल, नगाड़ों, करनाल, रणसिंघो और काहुलियों की मधुर ध्वनि से देवता की कार्तिक पूज को चार चांद लग गए। देवता के वार्षिक हूम में सैकड़ों बच्चों के मुंडन संस्कार किए गए। सराजघाटी की करीब 15 पंचायतों के हजारों लोग देवता की कार्तिक पूज के गवाह बने।
विज्ञापन
देवता के पुजारी पुष्प राज ठाकुर ने बताया कि देवता की कार्तिक पूज शांति पूर्वक संपन्न हुई है। सौहार्दपूर्ण वातावरण में लोगों ने देवता के हूम में शीश नवाया। एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने बताया कि देवता की कार्तिक पूज में कानून व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा गया है। देवता के कार्तिक हूम में बच्चों के मुंडन संस्कार किए गए। हजारों लोगों ने देवता का आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर देव मतलोड़ा ने हार द्वार की रक्षा का आशीर्वाद दिया और कोरोना महामारी से सुरक्षा प्रदान करने का एलान किया। सोमवार को मौसम सुहावना रहने से देवता की कार्तिक पूज में चार चांद लगे और पर्यटकों, श्रद्धालुओं ने देवता के हूम का भरपूर लुत्फ उठाया।
000