{"_id":"56df13544f1c1bb4768b4568","slug":"dev-milan","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी-देवताओं के महाकुंभ का आगाज, देव आस्था में डूबी मंडी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी-देवताओं के महाकुंभ का आगाज, देव आस्था में डूबी मंडी
मंडी।
Updated Tue, 08 Mar 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
मंडी। खुशनुमा मौसम, पारंपरिक वाद्य यंत्रों की ध्वनि पर देव रथों के साथ नाचते हुए चल रहे सैकड़ों देवलू। गणमान्य अतिथियों के सिर पर सजी रंग बिरंगी पगड़ियां। उपायुक्त कार्यालय से पड्डल ग्राउंड तक उमड़ी लोगों की भीड़। ऐसा ही देव आस्था का नजारा छोटी काशी मंडी में शिवरात्रि के शुभारंभ पर निकली जलेब में दिखा। महोत्सव की पहली जलेब में उपायुक्त कार्यालय से पड्डल तक सड़क के दोनों ओर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य पर छोटी काशी मंडी में मंगलवार को देवताओं का महाकुंभ शुरू हुआ। हर तरफ देवी-देवताओं के रथ के साथ ढोल नगाड़े, रणसिंघे की गूंज से मंडी नगर देव आस्था के माहौल में डूब गई। शाही अंदाज में निकली राज देवता माधो राय की जलेब में भी आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
देव समागम के प्रति अटूट आस्था के चलते मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जलेब में आम लोगों की तरफ पैदल ही चले। उपायुक्त कार्यालय परिसर से लेकर पड्डल ग्राउंड तक करीबन एक किलोमीटर की दूरी मुख्यमंत्री ने जलेब के साथ पैदल ही तय की। हालांकि प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के लिए खुली जीप का प्रबंध किया था लेकिन वीरभद्र सिंह जीप में न बैठकर जलेब में पैदल ही चले।
विज्ञापन
देव समागम के प्रति लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। सीएम वीरभद्र सिंह मंडी करीब चार बजे पहुंचे। पूजा अर्चना के बाद करीब पौने पांच बजे उपायुक्त कार्यालय से जलेब निकली। जलेब देखने के लिए सैकड़ों लोग करीब चार बजे से पहले ही सेरी मंच पवेलियन में पहुंच गए। जलेब में शिरकत कर रहे देवी-देवताओं के आगे हर कोई नतमस्तक हुआ।