फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dev Adibrahma tied a security car by circumambulating the city of Mandi

देव आदिब्रह्मा ने मंडी शहर की परिक्रमा कर बांधी सुरक्षा कार

Tue, 08 Mar 2022 10:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
Dev Adibrahma tied a security car by circumambulating the city of Mandi
मंडी में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतिम दिन शहर में कार बांधते देव आदि ब्रह्मा के ? - फोटो : Mandi
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार को उत्तरशाल घाटी के देव आदिब्रह्मा ने शहर की खुशहाली के लिए सुरक्षा कार बांधी। शहर की जनता को रक्षा का वादा किया। इस दौरान पूरे मंडी शहर की परिक्रमा की।
विज्ञापन

सुबह साढ़े आठ बजे देव आदिब्रह्मा के गूर और बजंतरी सेरी बाजार पहुंचे। उसके बाद बाबा भूतनाथ से होते हुए चौहटा बाजार, समखेतर बाजार, महाजन बाजार, इंदिरा मार्केट होकर पूरे शहर की परिक्रमा की। देवलुओं ने जौ के आटे से बनी सफेद रंग की विभूति हवा में उछाल कर बुरी आत्माओं को दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सुरक्षा कार को लेकर ऐसा माना जाता है कि इससे मंडी शहर पर बुरी आत्माओं का साया नहीं पड़ता है। महाशिवरात्रि के दौरान जनपद के कई देवी-देवता रियासतकाल से ही अपनी भागीदारी निभाते आए हैं। इनमें उत्तरशाल के देवता आदिब्रह्मा की भूमिका अहम मानी जाती है। देव आदि ब्रह्मा एकमात्र ऐसे देवता हैं जिनके रथ की बनावट कुल्लू के देवताओं की रथ शैली की तरह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देव आदि ब्रह्मा का महाशिवरात्रि मेलों से अलग जुड़ाव है। पराशर के सामने टिहरी की पहाड़ियों पर स्थित देव आदिब्रह्मा मंडी महाशिवरात्रि के दौरान शहर की समृद्धि और खुशहाली के लिए बुरी शक्तियों को दूर रखते हैं। इस दौरान देवता के गूर ने देवता का नृत्य भी किया जबकि कारकूनों ने जौ के आटे को हवा में फेंकते हुए बुरी शक्तियों को रोकने का दावा किया। संवाद
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed