फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Department directed to prepare a plan for the expansion of the sewerage system in Jogindernagar.

Mandi News: जोगिंद्रनगर में सीवरेज व्यवस्था के विस्तार पर विभाग को प्रारूप बनाने के निर्देश

Tue, 28 Jul 2026 11:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:21 AM IST
विज्ञापन
Department directed to prepare a plan for the expansion of the sewerage system in Jogindernagar.
जोगिंद्रनगर (मंडी)। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार शाम कांगड़ा प्रवास से मंडी लौटते समय जोगिंद्रनगर में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मंडी सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को बेहतर बनाने की दिशा में मानसून के बाद तेजी से काम होगा। जोगिंद्रनगर शहर में सीवरेज व्यवस्था के विस्तार की मांग पर विक्रमादित्य सिंह ने जल शक्ति विभाग को योजना का प्रारूप तैयार करने के निर्देश देने की बात कही। वहीं, देशभर में नीट परीक्षा को लेकर चल रहे विवाद पर उन्होंने केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। सोमवार शाम करीब 6:40 बजे जोगिंद्रनगर पहुंचने पर कांग्रेस नेता गुरुशरण परमार, बीडीसी अध्यक्ष प्रशांत, रोटेरियन अजय ठाकुर, व्यापार मंडल अध्यक्ष भास्कर गुप्ता, एपीएमसी सदस्य प्यार चंद, विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। करीब 20 मिनट तक लोगों से मिलने के बाद वह सड़क से मंडी रवाना हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed