फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demonstration on changing the alignment of four lane from Ghatta to Narla

Mandi News: घट्टा से नारला तक फोरलेन की अलाइनमेंट बदलने पर प्रदर्शन

Mon, 18 Mar 2024 05:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 18 Mar 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Demonstration on changing the alignment of four lane from Ghatta to Narla
मंडी पठानकोट हाईवे पर घट्टा से नारला की अलाइनमेंट को बदलने पर जोगिंद्रनगर में आक्रोशित दस पंचाय
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पठानकोट से मंडी के बीच बनने वाले फोरलेन के फेज-4 घटटा से नारला की अलाइनमेंट को बदलने के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। रविवार को दस पंचायतों के ग्रामीणों ने एनएचएआई के खिलाफ प्रदर्शन किया। जोगिंद्रनगर से करीब चार किलोमीटर दूर गलू के समीप करीब ग्रामीणों ने एनएचएआई के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की भी चेतावनी दे डाली।
विज्ञापन




पधर, जोगेंद्रनगर फोरलेन संघर्ष समिति के अध्यक्ष बृज गोपाल अवस्थी ने धरने प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा कि सरकार ने उनकी मांगों पर विचार-विमर्श नहीं किया तो लोकसभा चुनावों का भी बहिष्कार किया जाएगा। मांगों को लेकर सांसद प्रतिभा सिंह, हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से भी मिल चुके है। यहां तक दिल्ली में भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय में जा कर भी पुनर्विचार करने का आह्वान कर चुके हैं, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई। अब ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट चुका है।
विज्ञापन




संघर्ष समिति के वक्ताओं में जिला परिषद सदस्य विजय भाटिया, पधर से सोवरदत्त, पस्सल चौंतडा के प्रधान विशाल राठौर, गुम्मा की प्रधान रूमा देवी, उपप्रधान ज्ञान चंद, चौंतड़ा के युवा नेता विनोद जसवाल, गुम्मा के बयोवृद्ध गायत्री दत्त शर्मा ने कहा कि वर्ष 2018 में प्रदेश सरकार ने पुरानी अलाइनमेंट को मंजूरी दी थी। बावजूद इसके घट्टा से ग्रामीण क्षेत्र भराडू, कस से नई अलाइनमेंट को तैयार कर किसी बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम देने का षड्यंत्र रचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोरलेन संघर्ष समिति के अध्यक्ष बृज गोपाल अवस्थी ने कहा कि घट्टा से नारला को पुरानी अलाइनमेंट से छेड़छाड़ कर नई अलाइनमेंट के तर्क दिए जा रहे हैं, वे भी संदेह के घेर में हैं। पुरानी अलाइनमेंट पर 700 करोड खर्च होने का अनुमान लगाया गया था, जबकि नई अलाइनमेंट के सर्वे में एनएचएआई ने तीन गुना बढ़ोतरी के साथ लगभग 2300 करोड़ रुपये खर्च करने में दिलचस्पी दिखाई है। अवस्थी ने कहा कि 12 मई को फिर जन आंदोलन एनएचएआई के खिलाफ किया जाएगा। इसकी रणनीति के लिए समिति के सदस्यों को जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed