Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Delay in fulfilling election guarantees due to disaster: Pratibha

केंद्र ने नहीं दी सहायता, आपदा के कारण चुनावी गारंटियां पूरी करने में देरी : प्रतिभा

Wed, 06 Dec 2023 07:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 06 Dec 2023 07:45 AM IST
विज्ञापन
Delay in fulfilling election guarantees due to disaster: Pratibha
सुंदरनगर (मंडी)। मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद और प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में आपदा आने के कारण विधानसभा चुनाव के दौरान दी गई गारंटियां को पूरी करने में देरी हुई है। महिलाओं को सम्मान राशि देने की गारंटी को पूरा करने में देरी होने का कारण केंद्र सरकार और त्रासदी में प्रदेश की सहायता नहीं करना है।
विज्ञापन

मंडी जिले के छह दिवसीय दौरे पर पहुंची प्रतिभा सिंह ने सुंदरनगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने जाने के बाद हमेशा लोगों की समस्याओं को सुनने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि आपदा से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश को पीएम नरेंद्र मोदी राहत प्रदान करवाने में असफल रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश को विकास की राह पर लाने के लिए सराहनीय कार्य कर रहे है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कांग्रेस पार्टी पर बिना तथ्यों से बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। जयराम ठाकुर को कांग्रेस पार्टी की सरकार पर आरोप लगाने से पहले तथ्य लेकर सामने आना चाहिए। इस प्रकार से किसी पर भी आरोप लगाना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव के परिणामों पर उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में कांग्रेस पार्टी का निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। इसको लेकर केंद्रीय नेतृत्व मंथन करेगा। इन प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार द्वारा किए गए कार्यों से जीत की उम्मीद थी, लेकिन विधानसभा चुनावों के नतीजे आने पर निराशा हुई है।

इस मौके पर पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हरेंद्र सेन भी मौजूद रहें। इधर, सांसद प्रतिभा सिंह ने अपने सुंदरनगर दौरे के दौरान लोगों की समस्याओं को भी सुना और संबंधित विभागों को उन पर शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed