फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   DC inspected Ladbhadol Tehsil office.

Mandi News: डीसी ने लडभड़ोल तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण

Fri, 23 Jan 2026 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
DC inspected Ladbhadol Tehsil office.
लडभड़ोल तहसील का निरक्षिण करते हुए डीसी मंडी। संवाद
लडभड़ोल (मंडी)।डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने वीरवार को लडभड़ोल तहसील क्षेत्र का एकदिवसीय दौरा किया। उन्होंने तहसील कार्यालय में चल रहे कार्यों का जायजा लिया और पटवार भवन का भी निरीक्षण किया। डीसी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर उन्हें कार्य प्रणाली को और बेहतर बनाने के दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

डीसी अपूर्व देवगन ने कहा कि निरीक्षण में जांचा जा रहा है कि तकसीम, निशानदेही और अन्य रेवेन्यू कोर्ट के मामलों में निपटाने की गति क्या है। डीसी ने लडभड़ोल तहसील के कामकाज पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यहां तैनात तहसीलदार पिछले 10 माह से तहसीलदार और नायब तहसीलदार दोनों पदों का कार्यभार संभाल रहे हैं। बावजूद यहां मामलों का निपटारा काफी तेज गति से हो रहा है और लंबित मामले बेहद कम हैं।
विज्ञापन

दौरे के दौरान डीसी ने पटवारी, कानूनगो और अन्य स्टाफ से परिचय किया। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्व से संबंधित कार्य का निपटारा समयबद्ध और तेज गति से होना चाहिए। मंडी प्रशासन की यही कोशिश है कि आम जनता को राजस्व कार्यों के लिए परेशान न होना पड़े। लडभड़ोल के बाद डीसी मंडी जोगिंद्रनगर तहसील के लिए रवाना हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed