फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Daughter-in-law released on bail; son remanded to custody for three days.

Mandi News: बहू जमानत पर छूटी, बेटा तीन दिन के रिमांड पर भेजा

Tue, 06 Oct 2026 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law released on bail; son remanded to custody for three days.
मंडी। सरकाघाट क्षेत्र के डोडर में हुई चोरी के मामले की जांच में अब पुलिस पिता-पुत्र को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी। चोरी के मामले में गिरफ्तार बहू नेहा को अदालत से जमानत मिल गई है जबकि उसके पति पंकज को अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। वहीं, धर्मपुर में चोरी के एक अन्य मामले में मंडी जेल में बंद पंकज के पिता को प्रोडक्शन वारंट पर सरकाघाट लाया है, जिसका अब पुलिस रिमांड अदालत से लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस रिमांड के दौरान पंकज से चोरी की वारदातों, बरामद सामान और इसमें शामिल अन्य लोगों को लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में अब पुलिस पिता-बेटे को दोनों को सामने बैठाकर पूछताछ करेगी। पुलिस क्रॉस पूछताछ के जरिये यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि डोडर में बंद और सुनसान घरों की रेकी कौन करता था। चोरी के सामान को घरों से बाहर निकालने और पिकअप में लोड करने की जिम्मेदारी किसकी थी और चोरी का सामान कहां-कहां पहुंचाया गया। पुलिस पहले ही नालागढ़ से 13 तरह का घरेलू सामान बरामद कर चुकी है। इस मामले में और गिरफ्तारी होने की संभावना है। पुलिस यह पता लगाने में भी जुटी है कि वारदातों में इनके अलावा और कौन लोग शामिल थे। बता दें कि सात माह पुराने इस मामले में पुलिस तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंची है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed