{"_id":"ff7c239a3b9cb8f8771b985c97f23150","slug":"damage-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी को एक करोड़ से अधिक का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी को एक करोड़ से अधिक का नुकसान
ब्यूरो अमर उजाला, धमऱ्र्मपुर
Updated Sat, 08 Aug 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र मेें शनिवार को करोड़ों का नुकसान होने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारियों के समय पर मौके पर नहीं पहुंचने पर लोगों में काफी रोष दिखा। सड़क जगह-जगह से बंद होने के कारण मंडी से उपायुक्त संदीप कदम और एसडीएम विवेक चंदेल शाम चार बजे धर्मपुर पहुंच पाए। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
एचआरटीसी को करीब एक करोड़ का नुकसान आंका जा रहा है। करीब एक बजे एसडीएम धर्मपुर विक्रम महाजन मौके पर आए तो गुस्साए लोगों ने रोष में नारेबाजी की।
वहीं सड़क बंद होने के कारण सुबह से मंडी से रवाना हुए एडीएम मंडी विवेक चंदेल भी शाम चार बजे धर्मपुर पहुंचे। इस आपदा में एचआरटीसी को करीब एक करोड़ से अधिक का नुकसान आंका जा रहा है। एचआरटीसी सरकाघाट के अनुसार क्षेत्रीय प्रबंधक जगरनाथ ने बताया कि सबसे ज्यादा नुकसान एचआरटीसी को हुआ है।
विज्ञापन