फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   culture activity

मंडी के ढांगसीधार में 200 बीघा जमीन पर जल्द बनेगा ईको पार्क : गोविंद

Fri, 16 Aug 2019 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
culture activity
मंडी में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम देते स्कूली बच्चे। - फोटो : Mandi
मंडी। छोटी काशी के सेरी मंच पर जिला स्तरीय 73वां स्वतंत्रता दिवस वीरवार को मनाया गया। परिवहन एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने तिरंगा फहराया और आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि जिले में ईको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन

शिकारी देवी, देव कमरूनाग, पराशर जैसे स्थलों को ईको टूरिज्म की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। ट्रैकिंग रूट विकसित किए जा रहे हैं। मंडी के ढांगसीधार में भी करीब 200 बीघा भूमि पर एक ईको पार्क का निर्माण जल्द पूरा होने वाला है। देवीदड़, बिजाही और शाटाधार में ट्रैकिंग स्थल विकसित किए गए हैं।
विज्ञापन

एक ट्रैकिंग रूट झटिंगरी-बरोट-फुलाधार भी है। कहा कि प्रदेश में जल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। इससे पूर्व उन्होंने गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सामाजिक जागरूकता के लिए मार्चपास्ट में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के संदेश के साथ बच्चियों की टुकड़ी शामिल हुई। स्वतंत्रता दिवस पर जोगिंद्रनगर, सरकाघाट, करसोग, थुनाग, नेरचौक, पधर, सुंदरनगर में भी तिरंगा फहराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
पूरा हुआ डॉ. मुखर्जी का संकल्प
मंत्री गोविंद ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 370 और 35ए को समाप्त कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह को विशेष तौर पर बधाई दी। कहा कि इससे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक एक निशान और एक संविधान का संकल्प पूरा हुआ।

...
85 हजार करोड़ का लक्ष्य
गोविंद ने कहा कि सरकार ने प्रदेश को आर्थिक दृष्टि से स्वावलंबी बनाने के लिए बुनियादी ढांचे के विस्तार और उद्योगों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया है। प्रदेश में निवेश को बड़े पैमाने पर आकर्षित करने के लिए आगामी 7-8 नवंबर को धर्मशाला में राइजिंग हिमाचल ग्लोबल इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया जा रहा है। इस मीट में 85 हजार करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed