फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Crowd of women gathered again for Rs 1500

Mandi News: 1500 रुपये के लिए फिर उमड़ी महिलाओं की भीड़

Sun, 05 May 2024 07:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 05 May 2024 07:25 AM IST
विज्ञापन
Crowd of women gathered again for Rs 1500
जोगिंद्रनगर में 1500 रुपये की नि​धि हासिल करने के लिए मिनी सचिवालय में दस्तावेज की औपचारिकताओं
जोगिंद्रनगर (मंडी)। लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच कांग्रेस सरकार की 1500 रुपये की मासिक निधि के लिए महिलाओं की भीड़ फिर उमड़ना शुरू हो गई है। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए एक सप्ताह में 18 से 59 साल आयु की लगभग एक हजार महिलाओं ने आवेदन किया है। रोजाना 100 से 150 महिलाएं पंजीकरण करवाने को लेकर लघु सचिवालय जोगिंद्रनगर स्थित तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय में पहुंच रही है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर लगी आदर्श आचार संहिता से पहले भी इस योजना को लेकर प्रदेशभर में महिलाओं के पंजीकरण शुरू हुए थे। इसी बीच कुछ समय के लिए महिलाओं का पंजीकरण बंद हुआ था। मगर अप्रैल के आखिरी सप्ताह में फिर पंजीकरण शुरू होने से महिलाओं फिर तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय में पहुंचने लगी हैं।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर में लगभग 10 हजार महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं। अभी तक दो हजार महिलाओं का पंजीकरण हो चुका है। वहीं, तहसील कल्याण अधिकारी चंदनवीर ने बताया कि प्रशासन और विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेशों के तहत महिलाओं के पंजीकरण किए जा रहे हैं। इसके लिए विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों की महिलाओं के लिए एक शेड्यूल भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed