{"_id":"57658d744f1c1b824311baa5","slug":"school-lecturer-beeten","type":"story","status":"publish","title_hn":"धंग्यारा स्कूल में महिला प्रवक्ता ने की प्रवक्ता की धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धंग्यारा स्कूल में महिला प्रवक्ता ने की प्रवक्ता की धुनाई
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धंग्यारा में एक स्कूल प्रवक्ता पर इसी स्कूल की एक महिला प्रवक्ता ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला प्रवक्ता की शिकायत पर धंग्यारा स्कूल के प्रवक्ता के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 506 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह 9 बजे जब धंग्यारा स्कूल खुला तो एक प्रवक्ता की महिला प्रवक्ता ने धुनाई कर डाली। इससे बच्चों और अन्य अध्यापकों में हड़कंप मच गया। महिला प्रवक्ता काफी उग्र थी तथा उसने बच्चों और अध्यापकों के सामने प्रवक्ता की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि प्रवक्ता की पिटाई होने के बाद जब वह स्कूल से सड़क पर पहुंचा तो महिला प्रवक्ता के कुछ समर्थकों ने उसे घसीटते हुए फिर स्कूल पहुंचाया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उक्त प्रवक्ता से पूछताछ की। महिला प्रवक्ता ने पुलिस को बयान देकर शिकायत दर्ज करवाई कि उक्त प्रवक्ता उसके साथ कई दिनों से छेड़छाड़ कर रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को स्कूल में हुए इस हंगामे के बाद उक्त प्रवक्ता के कारनामे का खुलासा हुआ। एसएचओ गोहर चांद किशोर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।