{"_id":"586a83d44f1c1bc6521587d0","slug":"murder-accused-on-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"कत्ल के चारों आरोपी चार दिन के रिमांड पर भेजे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कत्ल के चारों आरोपी चार दिन के रिमांड पर भेजे
ब्यूरो, अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)।
Updated Mon, 02 Jan 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल के तहत होमगार्ड कर्मचारी के कत्ल के चार आरोपियों को सोमवार को पुलिस ने अदालत में पेश किया। सभी आरोपियों को अदालत ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पांच जनवरी को एक बार फिर आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार नववर्ष की पूर्व संध्या पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड कर्मचारी को क्षेत्र के चार युवकों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। होमगार्ड कर्मचारी के शव का टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम किया गया। सोमवार को शव पैतृक गांव सरोहली पहुंचा। शव के गांव में पहुंचते मातम छा गया। स्थानीय होमगार्ड की कंपनी के कमांडर मेहर चंद के नेतृत्व में होमगार्ड कर्मचारियों ने सलामी दी। होमगार्ड के कर्मचारियों परविंदर कुमार, पुष्प कुमार, चैटर सिंह, प्रेम सिंह, अश्वनी कुमार, कुलवंत, संतोष कुमार, प्रेम चंद और सैकड़ों लोग अंतिम संस्कार में शरीक हुए। लोगों ने नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी।