{"_id":"57d2f0bd4f1c1b9679317c33","slug":"kanongo-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में कानूनगो की मौत, पुत्र घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में कानूनगो की मौत, पुत्र घायल
ब्यूरो/ सरकाघाट (मंडी)
Updated Fri, 09 Sep 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाइवे 70 जालंधर-मंडी वाया धर्मपुर सड़क पर पाड़च्छु के समीप बस को ओवरटेक करते वक्त एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सड़क हादसे में बाइक चालक घायल हो गया। जबकि, बाइक पर पीछे बैठे पिता की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार निशांत (22) पुत्र ज्ञान चंद अपने पिता को ड्यूटी पर छोड़ने रखोह जा रहा था। निशांत के पिता बतौर कानूनगो रखोह में तैनात थे। पाड़च्छु के समीप निशांत ने चड़ीगढ़ की ओर जा रही एक बस को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में निशांत की टांग टूट गई। वहीं, पिता कानूनगो ज्ञान चंद को सिर पर गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायल पिता, पुत्र को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर ज्ञान चंद (56) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं, निशांत को प्राथमिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल हमीरपुर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सरकाघाट सुरेश जसवाल, तहसीलदार पवन शर्मा, राजस्व विभाग के कई कर्मचारी अस्पताल पहुंचे। एसडीएम धर्मपुर किशोरी लाल और नायब तहसीलदार टिहरा पवन कुमार ने मृतक के परिवार को 25 हजार रुपये और घायल युवक को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। उधर, संयुक्त पटवार कानूनगो संघ सरकाघाट और अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ मंडी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डीएसपी सरकाघाट मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।