{"_id":"945590ab5d589a41da9305a48f4459b2","slug":"hotwater-reservoir-to-be-preserved-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तत्तापानी में गर्म पानी के चश्मों का होगा संरक्षण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तत्तापानी में गर्म पानी के चश्मों का होगा संरक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Fri, 05 Feb 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपायुक्त संदीप कदम ने शुक्रवार को करसोग उपमंडल की सात पंचायतों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने तत्तापानी पंचायत का दौरा कर कोल डैम रेजरवायर में जलमग्न प्राकृतिक गर्म पानी के चश्मों के संरक्षण का भी जायजा लिया।
तत्तापानी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विकास निगम का होटल बनाने के लिए जगह का मुआयना भी किया। इस दौरान सीपीएस मनसा राम भी मौजूद रहे।
उपायुक्त ने तत्तापानी, परलोग, थली, बगस्याड़, शाकरा समेत सात पंचायतों का दौरा कर लोगों की समस्याओं का सुना। तत्तापानी में उपायुक्त ने गर्म पानी के प्राकृतिक चश्मों के संरक्षण और रेजरवायर के किनारे सुरक्षा के लिए रेलिंग लगाने आदि कार्यों का जायजा लिया।
उपायुक्त ने बताया कि तत्तापानी में गर्म पानी के चश्मों के संरक्षण के लिए एनटीपीसी ने पैसा दिया है। गर्म पानी के चश्मों के संरक्षण के अलावा शौचालय भी बनाए जाएंगे। इस कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग व आईपीएच विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
उपायुक्त ने तत्तापानी में गर्म पानी के चश्मों को रिवाइज करने के लिए जगह का मुआयना भी किया। तत्तापानी में पर्यटकों की सुविधा के लिए शाकरा रोड पर टूरिज्म के होटल के लिए भी जमीन का जायजा लिया गया।
इस मौके पर एडीएम मंडी विवेक चंदेल, एसडीएम करसोग विवेक चौहान, जिला पर्यटन अधिकारी नीरज गुप्ता, पर्यटन विकास निगम के अधिशासी अभियंता अमरजीत के अलावा एनटीपीसी के आला अधिकारी मौजूद रहे।