फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   egitation

फोरलेन प्रभावित 29 को घेरेंगे डीसी मंडी

Sun, 21 Feb 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नगवाईं (मंडी)
ब्यूरो /अमर उजाला, नगवाईं (मंडी) Updated Sun, 21 Feb 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन

फोरलेन संघर्ष समिति ने प्रदेश सरकार के विरुद्ध संघर्ष का बिगुल फूंक दिया है। किसान व प्रभावितों ने मार्केट रेट रिवाइज करने के लिए आंदोलन तेज करने की रणनीति बनाई है। रणनीति बनाने के लिए संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की बैठक औट में हुई। इस दौरान उन्होंने निर्णय लिया कि मार्केट रेट का मसला न सुलझने की स्थिति में 29 फरवरी को डीसी मंडी का घेराव किया जाएगा।

विज्ञापन


इसमें समिति के अध्यक्ष ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने पुर्नस्थापन व पुनर्वास पर कोई कदम नहीं उठाए हैं। इस कारण प्रभावित लोग मार्च के शुरू में शिमला में विधानसभा का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टरों से कई बार आग्रह करने पर भी मार्केट वैल्यू तय करने की प्रक्रिया शुरू नहीं की है। इस कारण समिति के सदस्यों ने तय किया है कि मार्च में कुल्लू व मंडी जिला के कलेक्टर का घेराव करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा फोरलेन प्रभावितों को चार गुणा मुआवजा देने की घोषणा से उन्हें खुशी है। इस मौके पर ब्रजेश महंत, मंगत राम शर्मा, धर्मेंद्र ठाकुर, विनोद महंत, मोहिंद्र ठाकुर, ज्योति ठाकुर, मोहन लाल, राजेंद्र कुमार, बालचंद वालिया व अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed