{"_id":"58f261794f1c1ba368cfaa08","slug":"car-accident-one-dead-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"करसोग के मनसाना में कार खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करसोग के मनसाना में कार खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Sat, 15 Apr 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
करसोग-रामपुर सड़क पर मनसाना के पास एक कार खाई में गिर गई। इसमें एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला व छह वर्ष का बच्चा गंभीर रूप से घायल है। हादसा शनिवार दोपहर को पेश आया। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों को करसोग अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
करसोग पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे में मृतक की पहचान चेतन वर्मा गांव रिक्की (करसोग) के रूप में हुई है। पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार चेतन वर्मा अपने ससुराल से पत्नी बिट्टू वर्मा और बहनोई के बेटे रजत कुमार के साथ नांज गांव से घर जा रहा था। मनसाना के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों को हादसे की सूचना मिलते ही आनन-फानन में घायलों को करसोग अस्पताल पहुंच, लेकिन चेतन वर्मा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि चेतन वर्मा कृषि विभाग में शिमला में नौकरी करता था। उधर, थाना प्रभारी करसोग अश्वनी कुमार ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक दुर्घटना होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन