{"_id":"1ac3653ad616e3aeb2311f87be444b21","slug":"bus-service-from-chamunda-to-kamaksha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामाक्षा से चामुंडा के लिए बस सेवा शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कामाक्षा से चामुंडा के लिए बस सेवा शुरू
ब्यूरो/ अमर उजाला, करसोग (मंडी)।
Updated Thu, 26 Nov 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
मुख्य संसदीय सचिव एवं विधायक करसोग मनसा राम ने वीरवार को नगर पंचायत करसोग में 1.50 लाख रुपये से बने स्वागत द्वार का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
इसके उपरांत कामाक्षा से चामुंडा के लिए बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अलसिंढी से धुंधन गांव के लिए सड़क का उद्घाटन कर बस सेवा शुरू की गई। अलसिंढी से धुंधन गांव के लिए लगभग 27 लाख की लागत से बनी 2 किलोमीटर सड़क को जनता को समर्पित किया गया।
उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष के लिये 33 लाख रुपये विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च किए जाने प्रस्तावित हैं। इनमें लोक निर्माण विभाग करसोग कार्यालय से ममेल की तरफ सड़क निर्माण पर 8.50 लाख, करसोग पुराना बाजार में नालियों पर 2 लाख, ममेल वार्ड में कॉलेज के नजदीक वर्षा शालिका के निर्माण पर 3.50 लाख, करसोग से सनारली सड़क के किनारे रास्ते के निर्माण पर 4 लाख तथा नगर पंचायत क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
सीवरेज व्यवस्था के निर्माण के लिए शहरी विकास विभाग द्वारा 14 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इसमें से 60 लाख रुपये का बजट प्रथम चरण में सिंचाई एवं जन-स्वास्थ्य विभाग करसोग को मुहैया करवा दिया गया। उन्होंने कामाक्षा से चामुंडा के लिए बस सेवा के शुभारंभ किया। यह बस सुबह 5 बजे काओ से चलेगी।
विज्ञापन
इस मौके पर एसडीएम करसोग विवेक चौहान, सचिव नगर पंचायत एवं तहसीलदार करसोग जीवन सिंह नेगी, नायब तहसीलदार करसोग रविंद्र सिंह बोध, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी, ग्राम पंचायत उपप्रधान दिवान सिंह मौजूद थे।
कामाक्षा-चामुंडा बस सेवा सुबह पांच बजे काओ से चलेगी। इसके बाद करसोग, चुराग, पांगणा, जयदेवी, सुंदरनगर, घाघस, घुमारवीं, भोटा, हमीरपुर, ज्वाला जी, रानीताल होते चामुंडा पहुंचेगी। रात दस बजे बस चामुंडा से कामाक्षा के लिए चलेगी। कामाक्षा से चामुंडा तक 425 रुपये किराया है।