फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   bick skid, young boy dead

तेजरफ्तार बाइक स्किड, 21 वर्षीय युवक की मौत

Sun, 12 Mar 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sun, 12 Mar 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन

मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर मंडी शहर से सटे गुरू गोबिंद सिंह गुरुद्वारा के पास एक तेजरफ्तार बाइक स्किड होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि बाइक चालक युवक का जोनल अस्पताल मंडी में इलाज चल रहा है। दोनों बाइक सवार युवक चचेरे भाई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार युवक मंडी शहर में ही दिनभर होली का जश्न मना रहे थे। पुलिस के अनुसार दोपहर करीब तीन बजे दोनों चचेरे भाई भ्यूली से मंडी की ओर आ रहे थे। दिनेश कुमार पुत्र जवाहर सिंह निवासी सुराड़ी तहसील कोटली बाइक चला रहा था। जबकि उसके चाचा का बेटा रमन कुमार पुत्र ओम प्रकाश बाइक पर पीछे बैठा था।
विज्ञापन


गुरू गोबिंद सिंह गुरुद्वारा के पास पहुंचते ही बाइक चालक युवक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया जिससे बाइक सड़क पर स्किड हो गई। तेजरफ्तार के कारण बाइक काफी दूरी आगे तक चली गई। इस कारण बाइक पर पीछे बैठे युवक रमन कुमार (21) के सिर में गहरी चोटें लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेस से जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया जहां पर उपचार के दौरान ही रमन ने दम तोड़ दिया। जबकि दिनेश कुमार की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

उधर, उपरली सुराड़ी पंचायत के प्रधान गुलजारी लाल ने कहा कि रमन व दिनेश चचेरे भाई हैं। मृतक रमन छोटे भाई ओमप्रकाश का बेटा है। वह कॉलेज में ही पढ़ाई कर रहा था। ओमप्रकाश परिवार सहित मंडी में ही रहते हैं।


जबकि हादसे में घायल दिनेश बड़े भाई जवाहर सिंह का बेटा है। उन्होंने हादसे पर शोक प्रकट किया है। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed