{"_id":"02e713f5abf942d0ba1ec233742622ab","slug":"aapki-aawaj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर तीसरे दिन सीवेज लीकेज से लोग परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर तीसरे दिन सीवेज लीकेज से लोग परेशान
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। शहर के वार्ड-दो पुरानी मंडी में हिमाचल प्रदेश के नंबर-वन अखबार अमर उजाला की ओर से सोमवार को ‘आपकी आवाज’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वार्ड के लोगों ने अपने मोहल्ले की समस्याओं को विभागीय अधिकारियों और अमर उजाला टीम के समक्ष उठाया। पुरानी मंडी वार्ड के लोग सबसे ज्यादा सीवेज लीकेज, नियमित रूप से घरों का कूड़ा न उठाने, पर्याप्त मात्रा में पेयजल आपूर्ति न होने और लावारिस पशुओं की समस्या से परेशान हैं। लोगों की समस्या सुनने के बाद वार्ड के पार्षद वीरेंद्र भट्ट और विभागीय अधिकारियों के साथ अमर उजाला की टीम ने मौके पर जाकर समस्याओं का जायजा लिया।
‘आपकी आवाज’ कार्यक्रम के तहत सोमवार को राधा कृष्ण मंदिर परिसर में पुरानी मंडी वार्ड के लोगों ने नगर परिषद मंडी, आईपीएच, विद्युत बोर्ड के अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा। मोहल्ले में जगह-जगह हर रोज सीवेज चैंबर लीक की समस्या का समाधान न होने पर लोगों ने नाराजगी जताई। वहीं नगर परिषद की ओर से शुरू किए गए डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन योजना के तहत नियमित रूप से घरों का कूड़ा न उठाने की समस्या को उठाया। वार्ड के लोगों ने पर्याप्त मात्रा में पेयजल आपूर्ति न होने की समस्या को आईपीएच विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखा। लोगों ने कहा कि एक टाइम ही पानी आता है।
वार्ड में आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। पार्किंग की सुविधा न होने से दुपहिया वाहन गलियों में बेतरतीब ढंग से खड़े रहते हैं। इससे पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मोहल्ले की बुजुर्ग महिला अंबा शर्मा का कहना है कि रसूखदारों के घरों का पानी उसके मकान के ऊपर आता है, जिससे मकान को खतरा बना हुआ है। विजय शर्मा ने बताया कि मिडल स्कूल के बने बस स्टॉप पर बसें नहीं रुकती हैं, जिससे स्कूली बच्चों को दिक्कतें होती हैं। खेम चंद शर्मा का कहना है कि वार्ड में एक टाइम ही पानी आता है। लोगों की समस्या सुनने के बाद पार्षद वीरेंद्र भट्ट, नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता प्रवीण शर्मा, विद्युत बोर्ड के जेई गगन कुमार, आईपीएच के दिनेश कुमार ने स्पॉट विजिट कर समस्याओं का जायजा लिया।