{"_id":"5c990ff2bdec22493442e580","slug":"91553534962-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्किड होकर नहर में गिरी बाइक एक युवक की मौत, दूसरा लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्किड होकर नहर में गिरी बाइक एक युवक की मौत, दूसरा लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। धनोटू-बग्गी मार्ग पर दयारगी में रविवार रात एक बुलेट मोटरसाइकिल स्किड होकर नहर में गिर गया। बाइक पर दो युवक सवार थे। इनमें से एक युवक का शव रात को ही बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरे युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
युवक की तलाश के लिए सोमवार को नहर में गोताखोर भी उतारे गए। गोताखोरों ने विभिन्न स्थानों पर डुबकियां लगाकर लापता युवक की तलाश की लेकिन उन्हें फिलहाल कोई सफलता न मिल पाई है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात दयारगी के निकट एक बुलेट (एचपी-31ए/6712) स्किड हो गई। इसके कारण उसमें सवार विनय कुमार पुत्र तारा सिंह निवासी सुंदरनगर और उसके साथ एक अन्य युवक नहर में जा गिरे। जब वहां से गुजर रहे अन्य वाहनों ने बुलेट को सड़क पर गिरा पाया तो उन्होंने बल्ह पुलिस को इस बारे में सूचित किया। इसी दौरान स्थानीय लोग भी वहां एकत्रित हो गए। इन्होंने नहर में बह रहे एक युवक को बाहर निकाला। जांच करने पर पाया कि उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की शिनाख्त विनय कुमार निवासी सुंदरनगर के रूप में हुई है। उसके साथी युवक के लापता होने की बात सामने आई है। इसकी तलाश के लिए नहर में गोताखोरों को दिनभर उतारा गया लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। नहर में लापता हुए युवक की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
000