{"_id":"5bd4a598bdec2269c23656cc","slug":"91540662680-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपस में झगड़े 3 दोस्त, एक की पीटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपस में झगड़े 3 दोस्त, एक की पीटकर हत्या
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करसोग (मंडी)। मामूली कहासुनी के बाद तीन दोस्तों के बीच हुए झगड़े में एक की हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय भूपेंद्र कुमार उर्फ संशुल निवासी बरल, तहसील करसोग के रूप में हुई है। आरोपी दोनों दोस्तों में युवराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा फरार है। पुलिस के अनुसार चार दिन पहले तीनों दोस्त जोहड़ के पास देर शाम को आपस में किसी बात को लेकर उलझ गए। इस दौरान भूपेंद्र को पीटने के बाद दोनों ने उसे जोर का धक्का दे दिया। वह सड़क पर सिर के बल गिरा और बुरी तरह से जख्मी हो गया। इसी बीच ग्रामीण भी वहां आ गए और घायल को करसोग अस्पताल में लाया गया। गंभीर हेड इंजरी के चलते भूपेंद्र को आईजीएमसी और बाद में पीजीआई रेफर किया। भूपेंद्र ने शुक्रवार देर रात दम तोड़ दिया। करवाचौथ के व्रत के दौरान सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। भूपेंद्र अपने मां बाप का इकलौता चिराग था। उसकी सात साल की बच्ची भी है। डीएसपी अरुण मोदी ने कहा कि पुलिस ने 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरा फरार चल रहा है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
000
विज्ञापन
000