{"_id":"5b84366842c79246475f7475","slug":"91535391336-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन से राखी बंधवाकर घूमने निकले भाई की हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन से राखी बंधवाकर घूमने निकले भाई की हादसे में मौत
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करसोग (मंडी)। बहन से राखी बंधवा कर कार में घूमने निकले मरोगल के युवक की हादसे में मौत हो गई। कुफ्टू-चुराग मार्ग पर कुफ्टू के पास कार करीब 150 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसा रविवार रात के समय हुआ। इसका पता सोमवार को ही चल पाया। ग्रामीण खेतों की तरफ जा रहे थे तो उन्होंने एक कार गहरी खाई में पड़ी देखी। इसकी सूचना पुलिस को दी। एएसआई बलबीर ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया और चालक प्रदीप कुमार (26) पुत्र नंदलाल निवासी मरोगल, चुराग को मृत हालत में पाया। बताया जा रहा है कि प्रदीप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक चिकित्सालय लाया।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर प्रदीप की मौत होने की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। युवक टैक्सी ड्राइवर था। डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने कहा कि कार हादसे में एक युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। उधर प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।
....
परिजनों को रक्षाबंधन के दिन गहरा जख्म दे गया प्रदीप
तीन बेटियों से छिन गया बाप का साया
धर्मवीर गौतम
करसोग (मंडी)। रक्षाबंधन के पर्व पर बहन को सुरक्षा का वचन देने वाला प्रदीप खुद ही इस दुनिया से रुखसत होकर गहरा जख्म दे गया। बहन ने अपना भाई खो दिया वहीं पत्नी ने पति और तीन बेटियों ने अपना पिता खो दिया। रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गईं। प्रदीप पेशे से ड्राइवर था और टैक्सी चलाकर अपने परिवार को पालन पोषण कर रहा था। रविवार की रात को अपने घर से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर ही काल ने उस पर घेरा डाला और यह हादसा हो गया। जहां तीन बेटियों के सिर से बाप का साया उठ गया है वहीं, पूरे परिवार पर भी मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। बहन रंजना के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अपने भाई को खोने का गम उसे भुलाया नहीं जा रहा। उधर, पत्नी और तीन बच्चियों के आंखों से भी आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।
000