{"_id":"5adb6cba4f1c1b320a8b5c10","slug":"91524329658-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरा ऑन कर शौचालय में छिपा दिया फोन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैमरा ऑन कर शौचालय में छिपा दिया फोन
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
रेस्तरां के टायलेट में छिपाया गया फोन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। शहर के बीचोंबीच एक नामी पिज्जा कंपनी के रेस्तरां के शौचालय की सीट के ठीक ऊपर सफाई कर्मचारी ने कैमरा ऑन कर अपना स्मार्ट फोन छिपा दिया। शातिर कर्मी ने अश्लील वीडियो बनाने के मकसद से यह कारनामा शनिवार वीक एंड में किया जब महिलाओं और युवतियों का यहां खासा जमावड़ा रहता है। शनिवार रात करीब आठ बजे शौचालय गए कुछ सैलानियों को शक हुआ तो उन्होंने सीट के ऊपर कटी शीट को ध्यान से देखा, जहां फोन छिपा रखा था। मामले की सूचना युवाओं ने मैनेजर को दी। प्रबंधन ने इसकी सूचना तुरंत सिटी चौकी में दी। सिटी चौकी से पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर फोन जब्त कर लिया और आरोपी सफाई कर्मी को धरकर चौकी ले गए। वहीं शिकायतकर्ता मैनेजर और सैलानियों के बयान भी कलमबद्ध करने के लिए उन्हें सिटी चौकी ले गए। कर्मी की इस हरकत का पता चलते ही रेस्तरां में बैठे लोग हैरान और परेशान दिखे।
इस तरह शातिर ने छिपाया फोन
रेस्तरों के एक किनारे शौचालय में टॉयलेट सीट के ठीक ऊपर छत की एक स्कवेयर शीट उखाड़ी हुई है। उसके बीच हवा के लिए एक बड़ी पाइप लगाई गई है। शातिर कर्मी ने इसी का फायदा उठाया। उसने पाइप के किनारे में फोन ऐसी जगह छिपाकर कैमरा ऑन कर दिया, जहां से शौच करने वालों को आसानी से देखा जा सके। लेकिन यह शातिरगिरी कुछ सजग युवाओं की आंखों से बच नहीं सकी।
सुरक्षा पर भी सवाल
एक नामी कंपनी के पिज्जा रेस्तरा में इस तरह की घटना हैरान करने वाली है। तमाम सुरक्षा के मानकों को अपनाने के बावजूद इस तरह की हरकत प्रबंधन की लापरवाही या गैरजिम्मेदाराना रवैये को भी जाहिर कर रही है। शौचालय में सीट के ऊपर यदि मरम्मत करनी थी तो शीट को खुला क्यों छोड़ा गया? जबकि इस नामी पिज्जा कंपनी में युवाओं का खासी भीड़ रहती है।
विज्ञापन
फोन जब्त, आरोपी से पूछताछ जारी
एसपी मंडी गुरदेव चंद ने कहा कि इसकी सूचना मिली है। पुलिस ने आरोपी सफाई कर्मी को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। फोन को जब्त कर लिया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद पुलिस नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगी।